लाइव न्यूज़ :

आप ने मोदी के विरोध में पोस्टर लगाने की जिम्मेदारी ली

By भाषा | Updated: May 17, 2021 00:23 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 16 मई आम आदमी पार्टी (आप) ने टीके की कमी को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आलोचना करते हुए शहर के कई हिस्सों में पोस्टर लगाये जाने की रविवार को जिम्मेदारी ली और कहा कि उसके कई कार्यकर्ताओं को पुलिस ने गिरफ्तार किया और सैंकड़ों कार्यकर्ताओं को वह ‘परेशान’ कर रही है।

वरिष्ठ आप नेता दुर्गेश पाठक ने कहा कि पुलिस की कार्रवाई पार्टी को रोक नहीं पाएगी और वह अभियान चलाकर पूरे शहर एवं देश में ऐसे पोस्टर लगा देगी।

पाठक ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘ आप ऐसे पोस्टरों के पीछे है। मुझे और हमारे विधायकों को गिरफ्तार कीजिए लेकिन गरीब लोगों को परेशान मत कीजिए जिन्होंने थोड़े से पैसों के लिए पोस्टर चिपकाए।’’

इस बीच, दिल्ली के मुख्यमंत्री एवं आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा कि यह समय एक-दूसरे पर उंगली उठाने का नहीं है। केजरीवाल ने आप कार्यकर्ताओं से कोविड-19 महामारी का प्रकोप झेल रहे लोगों की मदद करने की अपील की।

केजरीवाल ने टि्वटर पर लिखा, " कोरोना ने क़हर ढाया हुआ है। लोग बहुत दुखी हैं। यह वक्त एक दूसरे पर उंगली उठाने का नहीं, बल्कि एक दूसरे को सहारा देने का है। मेरी “आप” के हर कार्यकर्ता से अपील है की वे जहां भी हैं, अपने आस पास के लोगों की तन, मन, धन से भरपूर मदद करें। इस वक्त यही सच्ची देशभक्ति है, यही धर्म है।"

दिल्ली पुलिस ने कोरोना वायरस लॉकडाउन के दौरान शहर के कई हिस्सों में कथित रूप से पोस्टर चिपकाने को लेकर 25 प्राथमिकियां दर्ज कीं एवं उतने ही लोगों को गिरफ्तार किया। इन पोस्टरों पर लिखा है, ‘‘मोदीजी हमारे बच्चों की वैक्सीन विदेश क्यों भेज दिया?‘‘

पाठक ने कहा कि पूरे देश में लोग यही प्रश्न पूछ रहे हैं कि प्रधानमंत्री एवं भाजपा सरकार ने पाकिस्तान, अफगानिस्तान, ईरान एवं इराक समेत 94 देशों को टीके की करोड़ों खुराक का निर्यात क्यों किया जिससे भारत में हजारों जानें बचायी जा सकती थीं।

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने भी रविवार को ट्वीट कर टीके की खुराकों का निर्यात करने को लेकर भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाली केन्द्र सरकार पर सवाल खड़े किए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर