लाइव न्यूज़ :

आप ने रामराज्य के आह्वान के साथ अयोध्या में निकाली तिरंगा रैली

By भाषा | Updated: September 14, 2021 23:03 IST

Open in App

अयोध्या, 14 सितंबर उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में अपनी स्थिति मजबूत करने की कोशिश कर रही आम आदमी पार्टी (आप) ने मंगलवार को बड़े पैमाने पर ‘तिरंगा यात्रा’ और राम राज्य की स्थापना करने का आह्वान किया। आप ने रामराज्य की तुलना वास्तविक राष्ट्रवाद और सांप्रदायिक सदभावना से की।

रैली का नेतृत्व आप सांसद संजय सिंह और दिल्ली में उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने किया जिसमें करीब 10 हजार लोगों ने हिस्सा लिया। रैली में शामिल लगभग सभी के हाथों में तिरंगा था और वे ‘इंकलाब जिंदाबाद’ और ‘वंदे मातरम’के नारे लगा रहे थे।

रैली में शामिल लोगों ने 18वीं सदी में बने नवाब शुजा-उद-दौला के मकबरे से लेकर गांधी पार्क के बीच रैली निकाली। करीब दो किलोमीटर की दूरी तय करने में उन्हें पांच घंटे का समय लगा और इस दौरान रैली में शामिल समर्थक ‘‘ राम राज्य लाना है, हिंदू-मुस्लिम को एक बनाना है’’ के नारे लगा रहे थे।

अयोध्या सोमवार को पहुंचे सिंह और सिसोदिया ने रैली की शुरुआत राम जन्मभूमि मंदिर और हनुमान गढ़ी मंदिर में पूजा अर्चना और कई साधु संतों से मुलाकात के बाद शुरू की।

सिसोदिया ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘फर्जी राष्ट्रवादी उत्तर प्रदेश के युवाओं के ऊर्जावान वंदे मातरम नारे से बौखला गए हैं। युवाओं को पता चल गया है कि असली राष्ट्रवाद अच्छी शिक्षा, अच्छी स्वास्थ्य प्रणाली, रोजगार के अवसर और सुरक्षित समाज है जहां अपराधियों का कोई भय नहीं हो।’’

उन्होंने उत्तर प्रदेश में राम राज्य स्थापित करने की अपनी पार्टी की प्रतिबद्धता जताई। सिसोदिया ने कहा, ‘‘ भगवान राम ने पूरा जीवन भाईचारा, जाति और वर्ग के भेद को भूलने का संदेश देने बिताया। उन्होंने सभी को गले लगाना सिखाया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 89 लोग की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद ईरान में तेल रिफाइनरी पर हमला, तेहरान ने कुवैत और यूएई पर किया अटैक?

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्रिकेट24 गेंद में 50 रन?, सुरेश रैना के बाद दूसरे स्थान पर बटलर, 6 ओवर के भीतर 5 छक्के उड़ाए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग