लाइव न्यूज़ :

आप ने लुधियाना विस्फोट की घटना को लेकर साजिश का शक जताया

By भाषा | Updated: December 23, 2021 19:57 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 23 दिसंबर आम आदमी पार्टी (आप) ने बृहस्पतिवार को कहा कि लुधियाना की जिला अदालत परिसर में विस्फोट एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। साथ ही पार्टी ने पंजाब में बेअदगी के प्रयास और विस्फोट के पीछे के दोषियों को जल्द से जल्द जेल भेजने की मांग की।

दिल्ली के उप मुख्यमंत्री और आप नेता मनीष सिसोदिया ने प्रेस वार्ता के दौरान लुधियाना विस्फोट की घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए दावा किया कि अमृतसर के स्वर्ण मंदिर और कपूरथला के गुरुद्वारा में कथित तौर पर बेअदबी की कोशिश और लुधियाना की अदालत परिसर में विस्फोट की घटना इस बात की ओर इशारा कर रही है कि ''कुछ लोग'' पंजाब में अगले साल की शुरुआत में प्रस्तावित विधानसभा चुनाव के मद्देनजर राज्य में अशांति फैलाना चाहते हैं।

आप ने इन घटनाओं को लेकर पंजाब की सत्तारूढ़ कांग्रेस सरकार की क्षमता पर भी सवाल खड़ा किया और आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री चरणीजत सिंह चन्नी की सरकार राज्य में कानून-व्यवस्था को संभालने में ''पूरी तरह विफल'' रही है।

पंजाब के लुधियाना में बृहस्पतिवार को जिला अदालत परिसर में हुए विस्फोट में एक व्यक्ति की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गये। पुलिस ने बताया कि अदालत परिसर की दूसरी मंजिल पर बने शौचालय में विस्फोट हुआ। उस समय जिला अदालत की कार्यवाही चल रही थी।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने घटना में जान गंवाने वालों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

क्राइम अलर्टसेक्टर 94 में पानी से भरे गड्ढे में गिरने से युवक की मौत, 3 को पुलिस ने बचाया, वीडियो

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्राइम अलर्ट7 लाख की सुपारी देकर हत्या, टॉप-10 अपराधियों में शामिल शिव गोप को पटना पुलिस और एसटीएफ ने धर दबोचा, मीठापुर समेत पटना के कई इलाकों में दहशत?

भारत अधिक खबरें

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!