लाइव न्यूज़ :

आप का दावा- 'भाजपा के गुंडों ने गुजरात के जनरल सेक्रेटरी पर जानलेवा हमला किया', केजरीवाल ने कहा- गुजरात सीएम कार्रवाई करें

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 31, 2022 08:36 IST

आप संयोजक अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट किया, इस तरह विपक्ष के लोगों पर हमला करना सही नहीं है। चुनाव में हार जीत होती रहती है लेकिन विपक्ष को हिंसा से कुचलना, यह गुजरात की संस्कृति के खिलाफ है।

Open in App
ठळक मुद्देआप और भाजपा के बीच कई हफ्तों से गतिरोध चल रहा है।पिछले हफ्ते, केजरीवाल - मनीष सिसोदिया ने गुजरात का दौरा किया था।आप के नेता मनोज सोराथिया पर हमला कर उन्हें घायल करने के मामले में केजरीवाल ने गुजरात सीएम से कार्रवाई की मांग की है।

नयी दिल्लीः दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल से मंगलवार को आग्रह किया है कि वह उनलोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करें जिन्होंने प्रदेश में आम आदमी पार्टी के नेता मनोज सोराथिया पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया। आम आदमी पार्टी के अनुसार, मनोज सोराथिया पर “भाजपा के गुंडों द्वारा हमला” किया गया। घटना के बाद देर रात के एक ट्वीट में आप प्रमुख ने मनोज सोरथिया की तस्वीरें साझा कीं, जिन्हें सिर में चोट लगी थी।

गुजरात में आप नेता पर हुए हमले को लेकर पार्टी के एक कार्यकर्ता के ट्वीट का जवाब देते हुये केजरीवाल ने कहा कि जीत और हार चुनाव का हिस्सा है लेकिन हिंसा के जरिए विपक्ष की आवाज को कुचलना गुजरात की संस्कृति के खिलाफ है। आप संयोजक ने ट्वीट किया, ‘‘इस तरह विपक्ष के लोगों पर हमला करना सही नहीं है। चुनाव में हार जीत होती रहती है लेकिन विपक्ष को हिंसा से कुचलना, यह गुजरात की संस्कृति के खिलाफ है और जनता इसे पसंद नहीं करती ।’’

केजरीवाल ने ट्वीट में कहा, ‘‘मैं गुजरात के मुख्यमंत्री से अपील करता हूं कि दोषियों को सख्त सजा दिलायें और सबकी रक्षा करें।’’ केजरीवाल का यह बयान आप कार्यकर्ता विकास योगी के सोशल मीडिया पर साझा किये गये सरोथिया की तस्वीर पर आया है जिसमें उनके सिर से खून बह रहा है।

आप-भाजपा गतिरोधआप और भाजपा के बीच कई हफ्तों से गतिरोध चल रहा है। दिल्ली आबकारी नीति और शिक्षा क्षेत्र में एक और कथित घोटाला कुछ ऐसे फ्लैशप्वाइंट हैं जो हाल ही में सामने आए हैं। इन सबके बीच आप गुजरात में अपना चुनावी अभियान जारी रखे हुए है, जहां कुछ ही महीनों में राज्य के चुनाव होने हैं। पिछले हफ्ते, केजरीवाल - मनीष सिसोदिया ने गुजरात का दौरा किया था जहां भाजपा लगभग 27 वर्षों से शासन कर रही है। आप के दो शीर्ष नेताओं ने भाजपा पर सिसोदिया और अन्य आप नेताओं को प्रस्ताव भेजकर दिल्ली में सरकार गिराने के लिए घोर प्रयास करने का तीव्र आरोप लगाया।

भाषा इनपुट के साथ

टॅग्स :अरविंद केजरीवालगुजरातBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारत अधिक खबरें

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे