लाइव न्यूज़ :

आप ने कहा-प्रधानमंत्री ने कोविड-19 रोकथाम को दिल्ली मॉडल अपनाने का सुझाव दिया

By भाषा | Updated: April 9, 2021 22:29 IST

Open in App

नयी दिल्ली, नौ अप्रैल आम आदमी पार्टी ने शुक्रवार को दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्रियों के साथ हाल ही में अपनी बैठक में कोरोना वायरस से लड़ने के लिए दिल्ली मॉडल अपनाने का सुझाव दिया, वहीं भाजपा ने दावों को ‘खुद का महिमामंडन’ बताया।

आप प्रवक्ता आतिशी ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि प्रधानमंत्री ने देश में कोरोना वायरस की समस्या से निपटने के लिए अरविंद केजरीवाल सरकार के ‘घर में पृथक-वास, आक्रामक तरीके से परीक्षण और सूक्ष्म स्तर पर निषिद्ध क्षेत्र’ बनाने के मॉडल को लागू करने को कहा है।

उन्होंने कहा, ‘‘केंद्रीय गृह मंत्री ने पिछले साल दिल्ली सरकार के घर पर पृथक-वास के फैसले को खारिज कर दिया था, लेकिन अब प्रधानमंत्री पूरे देश में घरों पर पृथक-वास को बढ़ावा दे रहे हैं।’’

आप के दावों पर प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा ने आरोप लगाया कि दिल्ली में सत्तारूढ़ पार्टी ने इस तथ्य की अनदेखी की है कि शहर में कोरोना वायरस की पहली लहर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के हस्तक्षेप के बाद समाप्त हुई।

दिल्ली भाजपा के प्रवक्ता प्रवीण शंकर कपूर ने कहा कि आप के नेता ‘आत्म महिमामंडन की कला’ में पारंगत हैं और आतिशी का संवाददाता सम्मेलन इस दिशा में ही एक प्रयास था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट11 दिन में 54 करोड़ कमाओ?, पुणे के 75 वर्षीय डॉक्टर को साइबर जालसाजों ने 12.31 करोड़ रुपये का चूना लगाया

भारतकौन बनेगा बिहार में मुख्यमंत्री?, सम्राट चौधरी के समर्थन में लगे पोस्टर को भाजपा के लोगों ने फाड़ा?, वीडियो

भारतबारामती उपचुनावः निर्विरोध जीतेंगी महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार?, कांग्रेस उम्मीदवार आकाश मोरे ने नाम वापस लिया?

भारतसम्राट चौधरी हो सकते हैं बिहार के अगले मुख्यमंत्री, नीतीश कुमार अगले हफ़्ते देंगे इस्तीफ़ा

बॉलीवुड चुस्कीअक्षय कुमार 'भूत बंगला' की शूटिंग के दौरान अपना खो बैठे बैलेंस, गिरे और हो गए घायल | WATCH

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal Elections 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों से पहले PM मोदी की 6 अहम गारंटियां, VIDEO

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण की उल्टी गिनती?, दिल्ली पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, 10 अप्रैल को दोपहर 12 बजकर 15 मिनट पर राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेंगे

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

भारतToll Tax Payment Rule Change: 10 अप्रैल से टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा कैश, UPI पेमेंट भी अब होगा महंगा; जानें नया नियम

भारतMP News: इंदौर नगर निगम में कांग्रेस पार्षद फौजिया शेख अलीम पर गिरी गाज, 'वंदे मातरम' कहने से इनकार; निलंबित