लाइव न्यूज़ :

AAP Releases 1st List: भाजपा-कांग्रेस छोड़कर आए 6 दलबदलुओं को टिकट?, पहली सूची में बाहरी नेताओं पर भरोसा, देखें 11 प्रत्याशियों की लिस्ट

By सतीश कुमार सिंह | Updated: November 21, 2024 14:12 IST

AAP Releases 1st List Of 11 Candidates For 2025 Delhi Assembly Elections: आम आदमी पार्टी (आप) ने अगले साल फरवरी में होने वाले दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए 11 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की।

Open in App
ठळक मुद्देAAP Releases 1st List Of 11 Candidates For 2025 Delhi Assembly Elections: मटियाला के विधायक गुलाब सिंह को बाहर कर दिया गया।AAP Releases 1st List Of 11 Candidates For 2025 Delhi Assembly Elections: सुमेश शौकिन को टिकट दिया गया है। AAP Releases 1st List Of 11 Candidates For 2025 Delhi Assembly Elections: भाजपा और कांग्रेस छोड़कर आए छह नेताओं के नाम शामिल हैं।

AAP Releases 1st List Of 11 Candidates For 2025 Delhi Assembly Elections: आम आदमी पार्टी ने फरवरी 2025 में आसन्न दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए गुरुवार को 11 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची की घोषणा की। उम्मीदवारों की घोषणा करने में अरविंद केजरीवाल ने बाजी मार ली है। AAP ने पहली सूची में छह दलबदलुओं को टिकट दिया है। आप की सूची के मुताबिक ब्रह्म सिंह तंवर छतरपुर से चुनाव लड़ेंगे और अनिल झा किराड़ी सीट से पार्टी के उम्मीदवार होंगे। दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी (आप) द्वारा घोषित 11 उम्मीदवारों की सूची में हाल ही में भाजपा और कांग्रेस छोड़कर आए छह नेताओं के नाम शामिल हैं। मटियाला के विधायक गुलाब सिंह को बाहर कर दिया गया और सुमेश शौकिन को टिकट दिया गया है।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और कांग्रेस से हाल ही में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आप में शामिल हुए छह नेताओं के नाम भी सूची में शामिल हैं। ब्रह्म सिंह तंवर (छतरपुर), अनिल झा (किरारी), बी बी त्यागी (लक्ष्मी नगर) हाल ही में भाजपा छोड़कर आप में शामिल हुए थे।

जबकि जुबैर चौधरी (सीलमपुर), वीर सिंह धींगान (सीमापुरी) और सुमेश शौकीन (मटियाला) कांग्रेस छोड़ने के बाद आप में शामिल हो गए थे। जिन अन्य उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की गई है उनमें सरिता सिंह (रोहतास नगर), रामसिंह नेता जी (बदरपुर), गौरव शर्मा (घोंडा), मनोज त्यागी (करावल नगर) और दीपक सिंघल (विश्वास नगर) का नाम शामिल है।

पार्टी संयोजक केजरीवाल की अध्यक्षता में आप की राजनीतिक मामलों की समिति (पीएसी) की बैठक के बाद इन नामों की घोषणा की गई। दिल्ली विधानसभा की 70 सीटों के लिए फरवरी 2025 में चुनाव होने हैं। 2020 में हुए दिल्ली विधानसभा चुनाव में आप ने 70 में से 62 सीटें जीती थीं।

टॅग्स :Aam Aadmi PartyDelhi Assembly Electionअरविंद केजरीवालArvind Kejriwal
Open in App

संबंधित खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव