लाइव न्यूज़ :

पंजाब: केवल भगवंत मान 16 मार्च को लेंगे सीएम पद की शपथ, कैबिनेट मंत्रियों की शपथ बाद में होगी

By विनीत कुमार | Updated: March 13, 2022 14:05 IST

पंजाब में 16 मार्च को भगवंत मान मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। हालांकि उनके साथ कोई और मंत्री फिलहाल शपथ नहीं लेगा। पंजाब कैबिनेट के मंत्रियों का शपथ ग्रहण बाद में कराया जाएगा।

Open in App
ठळक मुद्देभगवंत मान 16 मार्च को सीएम पद की शपथ भगत सिंह के पैतृक गांव खटकड़ कलां में लेंगे।पंजाब कैबिनेट में शामिले होने वाले अन्य मंत्रियों को शपथ बाद में दिलाई जाएगी।अरविंद केजरीवाल भी आज पंजाब पहुंचे, जहां वे भगवंत मान के साथ रोडशो में हिस्सा लेंगे।

चंडीगढ़: पंजाब विधानसभा चुनाव में शानदार जीत के बाद भगवंत मान 16 मार्च को सीएम पद की शपथ लेंगे। सामने आई जानकारी के अनुसार भगत सिंह के पैतृक गांव खटकड़ कलां में होने वाले इस शपथ ग्रहण समारोह में फिलहाल केवल भगवंत मान ही शपथ ग्रहण करेंगे। बाद में पंजाब कैबिनेट में शामिले होने वाले अन्य 16 मंत्रियों को शपथ दिलाई जाएगी। मंत्रियों को शपथ दिलाए जाने की तारीख फिलहाल सामने नहीं आ सकी है।

इससे पहले रविवार को आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल अमृतसर पहुंचे। पार्टी जीत के जश्न में आज अमृतसर में रोडशो आयोजित कर रही है। इसी में हिस्सा लेने के लिए केजरीवाल पहुंचे हैं। केजरीवाल के अमृतसर पहुंचने के बाद दोनों नेता सबसे पहले स्वर्ण मंदिर गए। इसके बाद वे रोडशो में हिस्सा ले रहे हैं।

भगवंत मान ने शनिवार को राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित से मुलाकात कर राज्य में सरकार बनाने का दावा पेश किया। मान ने कहा कि उन्होंने विधायकों के समर्थन का पत्र राज्यपाल को सौंपा,जिसे राज्यपाल ने स्वीकार कर लिया है। 

भगवंत मान (48) को मोहाली में शुक्रवार को हुई पार्टी की बैठक में विधायक दल का नेता चुना गया था। मान ने बताया कि शपथ ग्रहण समारोह 16 मार्च को दोपहर 12 बजकर 30 मिनट पर नवाशहर जिले में भगत सिंह के पैतृक गांव खटकड़ कलां में होगा। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को शपथ ग्रहण समारोह में आमंत्रित किया गया है। गौरतलब है कि 'आप' ने पंजाब की 117 विधानसभा सीटों में से 92 पर जीत दर्ज की है। मान ने धूरी सीट से 58,206 मतों के भारी अंतर से जीत हासिल की। दिल्ली के बाद ये पहला राज्य है जहां 'आप' की सरकार बनने जा रही है।

टॅग्स :विधानसभा चुनाव 2022पंजाब विधानसभा चुनावआम आदमी पार्टीभगवंत मानअरविंद केजरीवाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह