लाइव न्यूज़ :

AAP PUNJAB: अरविंद केजरीवाल और मुख्यमंत्री भगवंत मान ने स्वर्ण मंदिर में मत्था टेका, देखें वीडियो

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 16, 2025 17:53 IST

AAP PUNJAB: अरविंद केजरीवाल ने अमृतसर में संवाददाताओं से कहा कि मान साहब ने 16 मार्च 2022 को पंजाब के मुख्यमंत्री का पद संभाला था।

Open in App
ठळक मुद्देहम यहां गुरु महाराज का आशीर्वाद लेने आए हैं।कुलदीप सिंह धालीवाल समेत आम आदमी पार्टी के कई नेता भी मौजूद थे।10 दिवसीय विपश्यना ध्यान सत्र पूरा करने के बाद शनिवार को अमृतसर पहुंचे।

AAP PUNJAB: आम आदमी पार्टी (आप) के प्रमुख अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य में पार्टी की सरकार के तीन साल पूरे होने पर रविवार को अमृतसर स्थित स्वर्ण मंदिर में मत्था टेका। दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री केजरीवाल पंजाब के होशियारपुर में 10 दिवसीय विपश्यना ध्यान सत्र पूरा करने के बाद शनिवार को अमृतसर पहुंचे। स्वर्ण मंदिर में केजरीवाल के साथ उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल और पंजाब सरकार में मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल समेत आम आदमी पार्टी के कई नेता भी मौजूद थे। ‘आप’ ने 2022 में पंजाब में कुल 117 विधानसभा सीट में से 92 सीट जीतकर सरकार बनाई थी। केजरीवाल ने अमृतसर में संवाददाताओं से कहा, ‘‘मान साहब ने 16 मार्च 2022 को पंजाब के मुख्यमंत्री का पद संभाला था। आज हम यहां गुरु महाराज का आशीर्वाद लेने आए हैं।

 

तीन वर्षों में उन्होंने (गुरुओं ने) हमारा मार्गदर्शन किया और लोगों की सेवा करते रहने की शक्ति प्रदान की। ’’ उन्होंने कहा, ‘‘आज पंजाब में सबसे बड़ी समस्या नशा और भ्रष्टाचार है। पंजाब के लोगों ने नशा और भ्रष्टाचार के खिलाफ जंग छेड़ दी है। ’’ इससे पहले भगवंत मान ने दावा किया कि पिछले तीन वर्षों में जो काम हुआ है, वह पिछले 70 वर्षों में भी नहीं हुआ।

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा, ‘‘16 मार्च 2022 को खटकड़ कलां में हमने पंजाब को फिर से 'रंगला पंजाब' (समृद्ध) बनाने का संकल्प लिया था... हम उस वादे को पूरा करने के लिए नेक नीयत और पूरी ईमानदारी के साथ काम कर रहे हैं।’’

मान ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘इन तीन वर्षों में जो काम हुआ है, वह पिछले 70 वर्षों में भी नहीं हुआ। हम पंजाबियों से किए गए हर वादे को पूरा करेंगे। हम पंजाब से नशे की बुराई को खत्म करने के लिए जारी लड़ाई को उसके तार्किक निष्कर्ष तक ले जाएंगे। पंजाब के तीन करोड़ लोगों को आपके समर्थन और उन पर विश्वास के लिए धन्यवाद। ’’

टॅग्स :Aam Aadmi Partyअरविंद केजरीवालभगवंत मानBhagwant Mann
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया