लाइव न्यूज़ :

AAP ने मोदी सरकार के खिलाफ ‘धोखा दिवस’ मनाया, अनधिकृत कॉलोनियों को नियमित करने में देरी का आरोप

By भाषा | Updated: September 21, 2019 22:58 IST

प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए आप प्रवक्ता सौरभ भारद्वाज ने कहा कि सीवर लाइन डालने और सड़क निर्माण आदि का काम दिल्ली सरकार ने करा दिया है, अब उन्हें नियमित करने की जिम्मेदारी केंद्र की है।

Open in App
ठळक मुद्देआप के वरिष्ठ नेता गोपाल राय ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि भाजपा मुद्दे पर ध्यान देगी। केंद्र ने जुलाई में कहा था कि वह दिल्ली में अनधिकृत कॉलोनियों को नियमित करने पर एक आदेश एक महीने के भीतर जारी कर सकता है।

आम आदमी पार्टी (आप) के वरिष्ठ नेता गोपाल राय के नेतृत्व में पार्टी के सदस्यों ने मोदी सरकार के खिलाफ शनिवार को ‘धोखा दिवस’ मनाते हुए राष्ट्रीय राजधानी में अनधिकृत कॉलोनियों को नियमित करने में देरी का आरोप लगाया। आप के कार्यकर्ताओं ने भाजपा मुख्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। आप के कार्यकर्ता हाथों में काली तख्तियां लिए हुए थे, जिसपर लिखा था कि भाजपा ने अनधिकृत कॉलोनियों के निवासियों से छल किया है।राय ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि भाजपा मुद्दे पर ध्यान देगी। उन्होंने कहा, ‘‘मुझे उम्मीद है कि वे हमें बताएंगे कि अनधिकृत कॉलोनियों को, जिसे एक महीने में नियमित किया जाना था उसमें छह महीने क्यों लग गए।’’ केंद्र ने जुलाई में कहा था कि वह दिल्ली में अनधिकृत कॉलोनियों को नियमित करने पर एक आदेश एक महीने के भीतर जारी कर सकता है, लेकिन हाल में दिल्ली भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी ने कहा कि उन्हें नियमित करने में और छह महीने का समय लगेगा।प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए आप प्रवक्ता सौरभ भारद्वाज ने कहा कि सीवर लाइन डालने और सड़क निर्माण आदि का काम दिल्ली सरकार ने करा दिया है, अब उन्हें नियमित करने की जिम्मेदारी केंद्र की है। उन्होंने कहा, ‘‘हम केंद्र से कहना चाहेंगे कि जिस दिन आप इन कॉलोनियों को नियमित कर देंगे, अगले दिन से हम उसकी रजिस्ट्री की प्रक्रिया शुरू कर देंगे। अब मनोज तिवारी कह रहे हैं कि और छह महीने लगेंगे। छह महीने इसलिए लगेंगे क्योंकि मनोज तिवारी जानते हैं कि चुनाव चार महीने में होने हैं।’’ 

टॅग्स :दिल्लीआम आदमी पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां