लाइव न्यूज़ :

आप सांसद संजय सिंह ने जान से मारने की धमकी की बात कही, मुकदमा दर्ज

By भाषा | Updated: November 26, 2021 23:43 IST

Open in App

लखनऊ, 26 नवंबर आम आदमी पार्टी (आप) के राज्य सभा सदस्य एवं उत्तर प्रदेश के पार्टी प्रभारी संजय सिंह ने शुक्रवार को मोबाइल पर जान से धमकी मिलने की शिकायत पर राजधानी लखनऊ के गोमतीनगर थाने में मामला दर्ज किया गया।

लखनऊ के पुलिस आयुक्त डीके ठाकुर ने ''भाषा'' को बताया कि सिंह को धमकी दिये जाने के मामले में गोमतीनगर थाने में मामला दर्ज किया गया ।

आप सांसद ने शुक्रवार को ट्वीट किया,''मुझे जान से मारने की फिर धमकी मिली, शायद कुछ लोग मुझे जान से मारना चाहते हैं, कोई बात नही लेकिन मैं उन कायर गुंडो को बताना चाहता हूं कि मैं जुर्म और भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाना बंद नहीं करूंगा। लखनऊ पुलिस इस नंबर का संज्ञान लें, इसी नंबर से काल आयी थी मेरे सहयोग अजीत पर काल डाइवर्ट थी ।''

सिंह ने जिस नंबर से धमकी मिली उसे भी साझा किया है। उन्होंने उप्र पुलिस से कहा है कि इस नंबर का संज्ञान ले।

पुलिस आयुक्त ठाकुर ने बताया, ''गोमतीनगर पुलिस थाने में आप सांसद संजय सिंह की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया हैं । उन्होंने जिस नंबर से धमकी मिलने की बात कही है, उसकी जांच की जा रही हैं ।''

बाद में सांसद सिंह ने ट्वीट किया, ''मुझे जान से मारने की धमकी के मामले में लखनऊ के गोमतीनगर थाने में मुकदमा दर्ज ।''

सिंह ने टिवट के साथ गोमतीनगर थाने में दर्ज प्राथमिकी की छायाप्रति भी नत्थी की है ।

गौरतलब हैं कि आम आदमी पार्टी उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी कर रही है । हाल ही में सिंह ने समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव से भी मुलाकात की थी । सिंह सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव को जन्मदिन की बधाई भी देने गये थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है