लाइव न्यूज़ :

आप सांसद संजय सिंह ने नोटिस में कहा, ‘दिल्ली में बढ़ते अपराध, पुलिस से घटते विश्वास’ पर राज्यसभा में चर्चा हो

By भाषा | Updated: June 21, 2019 13:52 IST

सिंह की ओर से इस विषय पर राज्यसभा सचिवालय को भेजे नोटिस में कहा गया है, “साल दर साल दिल्ली शहर में अपराधों की संख्या बढ़ रही है। दिल्ली पुलिस की अपराध सम्बंधी वार्षिक रिपोर्ट के अनुसार शहर में 2018 में बलात्कार की कुल 2043 घटनाएँ हुई हैं। वहीं दूसरी ओर हत्या के मामलों की संख्या 2017 के मुक़ाबले 3.25% बढ़ी हैं।”

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली पुलिस के सतर्कता विभाग ने 2018 में 833 पुलिस अधिकारियों को संदिग्ध कार्यशैली के कारण "डाउटफुल इंटीग्रिटी" सूची में जोड़ा है। आप सांसद ने नोटिस में कहा, “हाल ही में दिल्ली में 24 घंटे में 5 हत्याएँ सामने आयीं।

आम आदमी पार्टी (आप) के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने दिल्ली में लगातार बढ़ते अपराध और पुलिस की घट रही विश्वसनीयता का मुद्दा उठाते हुए शुक्रवार को उच्च सदन में शून्य काल में इस पर चर्चा कराने की माँग की है।

सिंह की ओर से इस विषय पर राज्यसभा सचिवालय को भेजे नोटिस में कहा गया है, “साल दर साल दिल्ली शहर में अपराधों की संख्या बढ़ रही है। दिल्ली पुलिस की अपराध सम्बंधी वार्षिक रिपोर्ट के अनुसार शहर में 2018 में बलात्कार की कुल 2043 घटनाएँ हुई हैं। वहीं दूसरी ओर हत्या के मामलों की संख्या 2017 के मुक़ाबले 3.25% बढ़ी हैं।”

उन्होंने कहा कि लूट, हत्या और वाहन चोरी जैसे मामलों की संख्या भी बढ़ी है। साथ ही दिल्ली पुलिस के सतर्कता विभाग ने 2018 में 833 पुलिस अधिकारियों को संदिग्ध कार्यशैली के कारण "डाउटफुल इंटीग्रिटी" सूची में जोड़ा है। यह लोगों के पुलिस से उठते विश्वास का प्रतीक है।”

आप सांसद ने नोटिस में कहा, “हाल ही में दिल्ली में 24 घंटे में 5 हत्याएँ सामने आयीं। अतः मेरा आपसे अनुरोध है कि दिल्ली की सुरक्षा से संबंधित इस महत्वपूर्ण विषय पर शून्य काल में मुझे अपनी बात कहने का अवसर प्रदान करें।”

उल्लेखनीय है कि राज्यसभा का यह सत्र संसद के दोनों सदनों की बृहस्पतिवार को हुई संयुक्त बैठक के साथ शुरू हुआ था। संयुक्त बैठक में राष्ट्रपति के अभिभाषण को दोनो सदनों के पटल पर चर्चा के लिए रखे जाने के बाद शुक्रवार से दोनों सदनों की सामान्य कार्यवाही शुरू होगी। 

टॅग्स :संसद बजट सत्रआम आदमी पार्टीसंजय सिंहअरविन्द केजरीवाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारत अधिक खबरें

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा