लाइव न्यूज़ :

भाजपा पर हमलावर हुए आप सांसद राघव चड्ढा, कहा- इंटेलिजेंस ब्यूरो की आतंरिक रिपोर्ट ने उड़ाई पार्टी की नींद

By मनाली रस्तोगी | Updated: October 3, 2022 15:31 IST

गुजरात में इस साल के अंत में मतदान होना है। ऐसे में इसके लिए आम आदमी पार्टी ने भी अपनी कमर कस ली है। वहीं, एक रैली को संबोधित करते हुए आप सांसद राघव चड्ढा ने कहा कि भाजपा शासित राज्य आप-सरकार के लिए तैयार है।

Open in App
ठळक मुद्देराघव चड्ढा ने कहा कि गुजरात के लोग आप को बदलाव के एजेंट के तौर पर देख रहे हैं।उन्होंने कहा कि वे बदलाव चाहते हैं और आप यह जिम्मेदारी लेने के लिए तैयार है।चड्ढा ने दावा किया कि पिछले 27 साल से राज्य में सत्ता पर काबिज भाजपा को उखाड़ फेंकने का समय आ गया है।

अहमदाबाद:आम आदमी पार्टी (आप) के सांसद राघव चड्ढा ने सोमवार को कहा कि राज्य में आगामी विधानसभा चुनाव के बाद गुजरात आप सरकार के लिए तैयार है। गुजरात के आप सह प्रभारी ने भाजपा शासित राज्य में रोड शो किया और नगरसेवकों से 'भ्रष्ट' भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए हाथ मिलाने का आग्रह किया। 

चड्ढा ने पश्चिमी राज्य की अपनी यात्रा के दौरान कई नुक्कड़ सभाओं को संबोधित किया और पार्टी कार्यकर्ताओं, स्वयंसेवकों और स्थानीय लोगों के साथ बातचीत की। अपने संबोधन के दौरान राघव चड्ढा ने कहा, "आज सूरत के लोगों की उत्साहजनक प्रतिक्रिया को देखकर ही गुजरात के मिजाज का अंदाजा लगाया जा सकता है। मुझे पूरा यकीन है कि गुजरात के लोग आप सरकार के लिए तैयार हैं।" 

चड्ढा ने दावा किया कि इंटेलिजेंस ब्यूरो (आईबी) ने एक आंतरिक सर्वेक्षण रिपोर्ट दी है, जिसने उसे 'नर्वस और निराश' बना दिया है। उन्होंने कहा कि गुजरात के लोग आप को बदलाव के एजेंट के तौर पर देख रहे हैं। वे बदलाव चाहते हैं और आप यह जिम्मेदारी लेने के लिए तैयार है। चड्ढा ने दावा किया कि पिछले 27 साल से राज्य में सत्ता पर काबिज भाजपा को उखाड़ फेंकने का समय आ गया है। 

उन्होंने जनता से यह भी अपील की कि आप के लिए एक वोट 'राज्य के लिए समृद्धि और भलाई के युग की शुरुआत' करेगा। रैलियों के अलावा चड्ढा ने गुजरात में आप पदाधिकारियों के साथ बैठकें कीं और कतरगाम में पार्टी कार्यालय का उद्घाटन किया। उन्होंने एक नुक्कड़ सभा को भी संबोधित किया। गुजरात में इस साल के अंत में मतदान होना है और आप ने पीएम नरेंद्र मोदी के गृह राज्य में भाजपा से मुकाबला करने का फैसला किया है।

टॅग्स :राघव चड्ढाआम आदमी पार्टीAam Aadmi Partyगुजरात विधानसभा चुनाव 2022
Open in App

संबंधित खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया