लाइव न्यूज़ :

आप सांसद ने भाजपा कार्यकर्ताओं पर तिरंगे के अपमान का आरोप लगाया, भाजपा ने इसे सतही राजनीति बताया

By भाषा | Updated: October 11, 2021 22:03 IST

Open in App

लखनऊ, 11 अक्टूबर आम आदमी पार्टी (आप) के उत्तर प्रदेश मामलों के प्रभारी और राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने सोमवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकर्ताओं पर आंबेडकरनगर जिले के जलालपुर में उन पर हमला करने के इरादे से पहुंचने, काले झंडे दिखाने और तिरंगे पर काली स्याही फेंकने का आरोप लगाया है।

वहीं, भाजपा ने पलटवार करते हुए इसे आप की बेहद सतही स्तर की राजनीतिक नौटंकी बताया।

आप सांसद ने सोमवार को ट्वीट किया, “300 यूनिट मुफ्ती बिजली देने के मुद्दे को लेकर जब जलालपुर, आंबेडकरनगर पहुंचा तो भाजपा कार्यकर्ता गाड़ी पर हमला करने पहुँच गये, काला झंडा भी दिखाया। लेकिन आदित्यनाथ जी थोड़ी ज़्यादा संख्या में लोगों को भेजा कीजिये, भाजपा यहां बहुत कमजोर है, आम आदमी पार्टी से डरी हुई है इसीलिए कायराना हरकत कर रही है।”

उन्होंने सिलसिलेवार ट्वीट में सवाल किया, “यही है भाजपा की असलियत। तिरंगे के सामने काला झंडा दिखाते हैं। भाजपाइयों को तिरंगे से नफरत क्यों है?” सिंह ने आगे कहा, “आदित्यनाथ जी देश की जनता से माफ़ी मांगिये, आपके कार्यकर्ता ने भारत की शान तिरंगे पर काली स्याही फेंकी है। मुझ पर हमला करो लेकिन तिरंगे का अपमान मत करो भाजपाइयों। तिरंगे का अपमान हो रहा है आपकी पुलिस मूकदर्शक बनी है।”

आप नेता ने कहा कि उन्हें अपने खिलाफ विरोध प्रदर्शनों से कोई आपत्ति नहीं है क्योंकि उनकी पार्टी लोकतंत्र में विश्वास करती है, लेकिन ‘हमारे गौरव राष्ट्रीय ध्वज’ पर स्याही फेंकना बर्दाश्त नहीं करेगी।

उन्होंने कहा, ‘‘हम लोकतंत्र में विश्वास करते हैं। हम डॉक्टर भीम राव आंबेडकर के संविधान में विश्वास करते हैं। लोकतंत्र में सभी को विरोध करने का अधिकार है और मुझे इससे कोई आपत्ति नहीं है। मैं अपनी कार के नीचे किसी को नहीं कुचलूंगा, लेकिन राष्ट्रीय ध्वज पर स्याही फेंकना अस्वीकार्य हैं।''

सांसद ने कहा, ‘‘मैं आंबेडकर नगर पुलिस से उन लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने का अनुरोध करता हूं जिन्होंने राष्ट्रीय ध्वज पर काली स्याही फेंकी है, अन्यथा उनकी पार्टी आंदोलन का सहारा लेगी।" उन्होंने कहा, ‘‘जब से आप ने उत्तर प्रदेश में चुनाव लड़ने की घोषणा की है, मुख्यमंत्री आदित्यनाथ सो नहीं सके हैं और सरकार बनने के 24 घंटे के भीतर 300 यूनिट मुफ्त बिजली देने की हमारी घोषणा उन्हें परेशान कर रही है।"

इस संबंध में स्थानीय पुलिस का पक्ष नहीं मिल सका।

उत्तर प्रदेश में भाजपा के वरिष्ठ प्रवक्ता हरिश्चन्द्र श्रीवास्तव ने सोमवार को इस सिलसिले में 'पीटीआई-भाषा' से कहा, ‘‘आम आदमी पार्टी राजनीतिक लाभ लेने के लिए बहुत सतही स्‍तर की राजनीतिक नौटंकी करती है। यह आरोप आप के अपने 'प्रोपेगेंडा पॉलिटिक्स' का हिस्सा है।''

श्रीवास्तव ने कहा, ‘‘ऐसे में अगर प्रोपेगेंडा के जरिये आप अपनी जगह तलाश रही तो उसे कोई फायदा मिलने वाला नहीं है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां