आप विधायक ने दिल्ली के उप राज्यपाल से यमुना किनारे छठ पूजा की अनुमति देने का आग्रह किया

By भाषा | Updated: October 30, 2021 20:50 IST2021-10-30T20:50:07+5:302021-10-30T20:50:07+5:30

AAP MLA urges Lt Governor of Delhi to allow Chhath Puja on the banks of Yamuna | आप विधायक ने दिल्ली के उप राज्यपाल से यमुना किनारे छठ पूजा की अनुमति देने का आग्रह किया

आप विधायक ने दिल्ली के उप राज्यपाल से यमुना किनारे छठ पूजा की अनुमति देने का आग्रह किया

नयी दिल्ली, 30 अक्टूबर आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक संजीव झा ने शनिवार को दिल्ली के उप राज्यपाल अनिल बैजल से यमुना नदी के किनारे छठ पूजा की अनुमति देने का आग्रह किया।

उप राज्यपाल को लिखे पत्र में आप नेता ने कहा कि छठ पूजा से नदी प्रदूषित नहीं होगी क्योंकि छठ में आस्था रखने वाले अनुष्ठान के लिए घाटों की सफाई करते हैं। उन्होंने इस मुद्दे पर बातचीत के लिए उप राज्यपाल से मिलने का समय भी मांगा है।

विधायक का यह बयान दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) द्वारा छठ पूजा का आयोजन यमुना नदी के तट को छोड़कर शहर के तय स्थलों पर करने की अनुमति देने के एक दिन बाद आया है। उप राज्यपाल को लिखे पत्र में उन्होंने कहा कि डीडीएमए ने कहा है कि छठ पूजा का आयोजन यमुना नदी के तटों पर नहीं किया जा सकता है।

इस मुद्दे पर उप राज्यपाल का ध्यान आकर्षित करते हुए उन्होंने कहा कि संभागीय आयुक्त ने उन्हें एक बैठक में बताया कि छठ पूजा का आयोजन इस साल यमुना नदी के तट पर नहीं किया जा सकता है, ‘क्योंकि यह गणेश चतुर्थी और दुर्गा पूजा उत्सव के आसपास किया जाता है और इससे नदी में प्रदूषण का स्तर बढ़ता है।’’

विधायक ने पत्र में कहा, ‘‘ मैं आपको यह बताना चाहता हूं कि गणेश चतुर्थी और दुर्गा पूजा में प्रतिमा का विसर्जन नदी में होता है जबकि छठ एक ऐसा त्योहार है, जो पूरी तरह से प्रकृति के सान्निध्य में किया जाता है। छठ में आस्था रखनेवाले लोग अनुष्ठान से पहले घाट और नदी की सफाई करते हैं।’’

इस साल छठ पूजा 8-11 नवंबर के बीच में है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: AAP MLA urges Lt Governor of Delhi to allow Chhath Puja on the banks of Yamuna

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे