आप MLA शोएब इकबाल होंगे दिल्ली विधानसभा के प्रोटेम स्पीकर, नव-निर्वाचित सदस्यों को शपथ दिलाएंगे, आखिर कौन बनेगा अध्यक्ष
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 21, 2020 20:49 IST2020-02-21T20:49:17+5:302020-02-21T20:49:17+5:30
इकबाल मटिया महल क्षेत्र से छठी बार विधानसभा के लिए चुने गए हैं। वह मौजूदा विधानसभा के पहले सत्र के शुरू होने पर 24 फरवरी को नव-निर्वाचित सदस्यों को शपथ दिलाएंगे। इकबाल की नियुक्ति का आदेश गुरुवार रात जारी किया गया था।

पिछली विधानसभा में अध्यक्ष रहे राम निवास गोयल को ही उस पद पर बरकरार रखने की संभावना है।
आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक शोएब इकबाल को उपराज्यपाल अनिल बैजल ने दिल्ली विधानसभा का अस्थायी (प्रोटेम) अध्यक्ष नियुक्त किया है।
इकबाल मटिया महल क्षेत्र से छठी बार विधानसभा के लिए चुने गए हैं। वह मौजूदा विधानसभा के पहले सत्र के शुरू होने पर 24 फरवरी को नव-निर्वाचित सदस्यों को शपथ दिलाएंगे। इकबाल की नियुक्ति का आदेश गुरुवार रात जारी किया गया था।
इकबाल वरिष्ठतम विधायकों में से एक हैं और उन्हें अस्थायी अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। ऐसे में उनके विधानसभा अध्यक्ष बनने की संभावना कम ही है। सूत्रों ने बताया कि पिछली विधानसभा में अध्यक्ष रहे राम निवास गोयल को ही उस पद पर बरकरार रखने की संभावना है।
दिल्ली विधानसभा का तीन दिवसीय सत्र 24 फरवरी से शुरू होगा जिसमें अध्यक्ष का चुनाव किया जाएगा।