लाइव न्यूज़ :

AAP विधायक राघव चड्डा की कार का शीशा तोड़कर लैपटॉप समेत दस्तावेज चोरी, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

By स्वाति सिंह | Updated: September 30, 2020 07:45 IST

दिल्ली पुलिस के मुताबिक, सोमवार को दो बाइक सवारों ने आप विधायक राघव चड्ढा नारायण विहार स्थित आवास  के बाहर पार्किंग में खड़ी गाड़ी के ग्लास तोड़ दिए।

Open in App
ठळक मुद्देराघव चड्ढा की कार का शीशा तोड़ बदमाश अंदर रखा लैपटॉप और अन्य कागजात ले गएसूचना मिलते ही पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

नई दिल्ली: दिल्ली जल बोर्ड के उपाध्यक्ष राघव चड्ढा की कार का शीशा तोड़ बदमाश अंदर रखा लैपटॉप और अन्य कागजात ले गए। यह घटना नारायणा विहार इलाके में हुई। सूचना मिलते ही पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

दिल्ली पुलिस के मुताबिक, सोमवार को दो बाइक सवारों ने आप विधायक राघव चड्ढा नारायण विहार स्थित आवास  के बाहर पार्किंग में खड़ी गाड़ी के ग्लास तोड़ दिए। उसके बाद उन लुटेरों ने उसके अंदर रखे लैटपॉप को लेकर फरार हो गए। पुलिस ने जांच करते हुए मौके से और आसपास इलाके में लगे CCTV कैमरे के फुटेज की जांच कर आरोपियों की पहचान कर रही है। एक फुटेज में दो बदमाश नजर आए हैं। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।

उधर, इस घटना पर चिंता प्रकट करते हुए राघव चड्ढा ने कमिश्नर को पत्र लिखा है। उन्हने दिल्ली में कानून व्यवस्था को लेकर चिंता जताई है। बताया जा रहा है कि दिल्ली जल बोर्ड कार्यालय से 28 सितंबर को राघव चड्ढा की कार लेकर उनका कर्मचारी शिवम अग्रवाल नारायणा विहार स्थित अपने आवास के लिए निकले। जब उनकी कार नारायणा विहार पहुंची तभी चोरों ने घात लगाकर उनकी कार का शीशा तोड़ा और लैपटॉप ले उड़े।

चड्डा के मुताबिक, लैपटॉप में कई महत्वपूर्ण सूचनाएं थीं। साथ ही इसमें कार्यालय के कई कागजात सुरक्षित थे। मौके पर पहुंची पुलिस ने मौके का मुआयना किया और छानबीन में जुट गई

टॅग्स :राघव चड्ढाआम आदमी पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया