लाइव न्यूज़ :

आप विधायक ने ऑक्सीजन आपूर्ति के लिए केन्द्र, हरियाणा सरकारों से भावुक अपील की

By भाषा | Updated: April 22, 2021 17:57 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 22 अप्रैल आम आदमी पार्टी के विधायक सौरभ भारद्वाज ने बृहस्पतिवार को एक वीडियो पोस्ट किया जिसमें वह ऑक्सीजन मास्क पहने और सांस लेने में कठिनाई से जूझते दिख रहे हैं। इसमें उन्होंने केन्द्र और हरियाणा सरकार से दिल्ली के लिए ऑक्सीजन आपूर्ति की भावनात्मक अपील करते हुए कहा कि यह समय एक-दूसरे की टांग खींचने का नहीं है।

पार्टी सूत्रों ने बताया कि कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बाद भारद्वाज को तीन-चार दिन पहले ही शहर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

ट्विटर पर पोस्ट किए गए वीडियो में आप नेता ऑक्सीजन मास्क पहने और सांस लेने में कठिनाई से जूझते हुए दिख रहे हैं। भारद्वाज कह रहे हैं कि वह अस्पताल में भर्ती हैं और वहां उपलब्ध ऑक्सीजन अब सिर्फ तीन घंटे तक चलेगा।

भारद्वाज ने वीडियो में कहा है, ‘‘मैं जिस अस्पताल में भर्ती हूं, वहां उपलब्ध ऑक्सीजन सिर्फ तीन घंटे और चलेगा। मैंने जब यह मास्क हटाया तो मुझे लगा कि मुझे तैरना नहीं आता है और किसी ने मुझे पानी में धकेल दिया हो, और मैं सांस लेने में कठिनाई से जूझ रहा हूं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मैं केन्द्र और हरियाणा सरकारों से अपील करुंगा कि वे ऑक्सीजन आपूर्तिबंद ना करें। कई लोगों की जान ऑक्सीजन पर निर्भर है और ऑक्सीजन के बगैर ये सभी लोग बिना पानी की मछली की तरह तड़प कर मर जाएंगे। अभी ऐसा समय है जब सभी को साथ मिलकर काम करना चाहिए और एक-दूसरे की टांग नहीं खींचनी चाहिए।’’

दिल्ली चिकित्सकीय ऑक्सीजन की कमी से जूझ रहा है और उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया का कहना है कि कुछ अस्पतालों में ऑक्सीजन का स्टॉक बिलकुल भी नहीं है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos