लाइव न्यूज़ :

आप विधायक कुलदीप कुमार ने वृद्धाश्रम की स्थापना की की घोषणा की

By भाषा | Updated: October 2, 2021 21:27 IST

Open in App

नयी दिल्ली, दो अक्टूबर आम आदमी पाटी के दिल्ली से विधायक कुलदीप कुमार ने राजधानी के मयूर विहार में शीघ्र ही वृद्धाश्रम की स्थापना करवाये जाने की घोषणा की है।

एक बयान के अनुसार मयूर विहार फेज-3 स्थित सीनियर सिटीजन वेलफेयर एसोसिएशन के हॉल में शुक्रवार शाम क्षेत्र के बुजुर्गों को जागरूक करने के लिए एक समारोह का आयोजन किया जिसमें विधायक कुमार ने यह घोषणा की। उन्होंने कहा कि राजधानी दिल्ली में ऐसे केवल दो केंद्र हैं, जहां बुजुर्गों की देखभाल की जाती है।

बयान के अनुसार कार्यक्रम में कन्फेडरेशन ऑफ सीनियर सिटिजन के उपाध्यक्ष प्राण नाथ कौल ने अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के मौके पर कहा कि बुजुर्गों की योग्यता, अनुभव और क्षमता की अवहेलना नहीं की जानी चाहिए।

कौल ने कहा, '' आजकल लोग माता-पिता और बुजुर्ग नागरिकों को तरजीह नहीं देते हैं। उन्हें ऐसा लगता है कि माता-पिता या घर के बुजुर्ग उनके काम में हाथ नहीं बंटा सकते। हालांकि, बुजुर्गों की मौजूदगी से समाज की नींव मजबूत रहती है। कई मौकों पर लोग सफल नहीं हो पाते क्योंकि वे अपने बुजुर्गों की योग्यता, अनुभव और क्षमता की अवहेलना करते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल