लाइव न्यूज़ :

बंठिडा ग्रामीण से आप विधायक कांग्रेस में शामिल

By भाषा | Updated: November 10, 2021 20:15 IST

Open in App

चंडीगढ़, 10 नवंबर आम आदमी पार्टी (आप) छोड़ने के बाद विधायक रूपिंदर कौर रूबी बुधवार को पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी और प्रदेश पार्टी अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू की मौजूदगी में कांग्रेस में शामिल हो गईं।

बठिंडा ग्रामीण से विधायक रूबी ने मंगलवार की रात अपने ट्विटर हैंडल के जरिए आप छोड़ने के फैसले की घोषणा की।

रूबी ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘अरविंद केजरीवाल, आप संयोजक, और भगवंत मान जी, आपको सूचित किया जाता है कि मैं आम आदमी पार्टी की सदस्यता से तत्काल प्रभाव से इस्तीफा दे रही हूं। कृपया मेरा इस्तीफा स्वीकार करें। धन्यवाद, रूपिंदर कौर रूबी (विधायक, बठिंडा ग्रामीण)।’’

बुधवार की शाम को चन्नी और सिद्धू ने रूबी का कांग्रेस में स्वागत किया।

यहां पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने आप पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि पार्टी के नेताओं की कथनी और करनी में बड़ा अंतर है।

रूबी ने कहा कि वह लोगों की सेवा के लिए आप में शामिल हुई थीं।

उन्होंने कहा, “ मैंने अरविंद केजरीवाल और पार्टी की नीतियों को देखकर महसूस किया था कि वे 'आम आदमी' के लिए काम करेंगे लेकिन जब आप पार्टी में शामिल होते हैं तो आपको वास्तविकता का पता चलता है।”

उन्होंने राज्य में पार्टी के गिरावट के लिए कुछ फैसलों को जिम्मेदार ठहराया।

रूबी ने दावा किया, “ हमें भी बुरा लगा और सोचा कि क्या हो रहा है। इसलिए मैंने आप छोड़ी। आप राज्य में 'आम आदमी' के लिए कुछ नहीं कर रही है।”

कांग्रेस में शामिल होने के सवाल पर रूबी ने कहा कि वह पार्टी की विचारधारा से 'प्रभावित' हैं।

पार्टी में स्वागत करते हुए सिद्धू ने कहा कि रूबी को पार्टी में परिवार का सदस्य माना जाएगा और उसे पूरा सम्मान दिया जाएगा।

इस मौके पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के महासचिव और पंजाब मामलों के प्रभारी हरीश चौधरी और कैबिनेट मंत्री मनप्रीत सिंह बादल, परगट सिंह, अमरिंदर सिंह राजा वारिंग समेत अन्य लोग मौजूद थे।

इससे पहले, रूबी के इस्तीफे पर प्रतिक्रिया देते हुए, आप विधायक और पंजाब विधानसभा में विपक्ष के नेता हरपाल सिंह चीमा ने बुधवार को रूबी पर कटाक्ष किया और कहा कि वह कांग्रेस में शामिल हो रही हैं क्योंकि उन्हें आगामी राज्य विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए आप का टिकट मिलने की कोई गुंजाइश नहीं है।

चीमा ने ट्वीट किया, ‘‘रूपिंदर रूबी हमारी छोटी बहन हैं, वह जहां भी जाती हैं, खुश रहती हैं। इस बार उन्हें आप से टिकट मिलने की कोई गुंजाइश नहीं है। इसलिए वह कांग्रेस में शामिल हो रही हैं। कांग्रेस से अनुरोध है कि रूबी को धोखा न देकर बठिंडा ग्रामीण सीट से टिकट दें।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

भारत अधिक खबरें

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब