लाइव न्यूज़ :

आप विधायक ने दिल्ली में राष्ट्रपति शासन की मांग की

By भाषा | Updated: April 30, 2021 14:07 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 30 अप्रैल आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक शोएब इकबाल ने शुक्रवार को कहा कि दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण की भयवाह स्थिति को देखते हुए यहां राष्ट्रपति शासन लगाया जाना चाहिए।

पुरानी दिल्ली के मटिया महल विधानसभा क्षेत्र से छठी बार विधायक चुने गए इकबाल ने कहा कि न तो वह और न ही सरकार कोरोना से प्रभावित लोगों की कोई मदद कर पा रही हैं।

उनकी मांग पर आप की तरफ से फिलहाल कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

इकबाल ने एक वीडियो संदेश में कहा, ‘‘एक विधायक होने के नाते मुझे शर्मिंदगी महसूस होती है क्योंकि मैं किसी के काम नहीं आ पा रहा हूं और हमारी सरकार भी लोगों के साथ खड़ी नहीं हो पा रही है। छह बार का विधायक होने के बावजूद मुझे कोई नहीं सुन रहा है और मैं किसी से संपर्क नहीं कर पा रहा।’’

उन्होंने कहा, ‘‘दिल्ली के हालात बहुत खराब हैं। मैं दिल्ली उच्च न्यायालय से आग्रह करता हूं कि दिल्ली में तत्काल राष्ट्रपति शासन लगाया जाए। अगर ऐसा नहीं हुआ तो पूरे शहर में लाशें बिछ जाएंगी।’’

आप विधायक ने कहा, ‘‘मुझे रोना आता है। मुझे नींद नहीं आ रही है। लोग परेशान हैं, लोगों को ऑक्सीजन और दवाएं नहीं मिल पा रही हैं। मैं एक दोस्त की मदद नहीं कर पा रहा हूं जो बिना ऑक्सीजन और दवा के अस्पताल में है।’’

उल्लेखनीय है कि इकबाल ने 2020 के विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस छोड़ आप के टिकट पर विधानसभा चुनाव लड़ा और जीत दर्ज की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारत अधिक खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग