लाइव न्यूज़ :

आप नेता के पुत्र का शव होटल के कमरे से संदिग्ध परिस्थितियों में मिला

By भाषा | Updated: September 30, 2021 21:37 IST

Open in App

देहरादून, 30 सितंबर आम आदमी पार्टी की उत्तराखंड इकाई के पूर्व अध्यक्ष एसएस कलेर के पुत्र का शव यहां राजपुर क्षेत्र के एक होटल के कमरे में बृहस्पतिवार को संदिग्ध परिस्थितियों में मिला।

पुलिस ने बताया कि 24 वर्षीय सिकंदर कलेर ​किसी व्यापारिक काम के सिलसिले में बुधवार को नैनीताल से यहां आए थे और होटल में रूके हुए थे । सुबह उनके कमरे से बाहर न आने पर होटल कर्मचारियों ने दरवाजा खटखटाया और कोई जवाब न मिलने पर पुलिस को सूचित किया । पुलिस दवारा दरवाजा तोडे जाने पर सिकंदर अंदर मृत पाया गया।

पुलिस के अनुसार प्रथम द्रष्टया ऐसा जान पड़ता है है कि सिकंदर ने बुधवार रात को काफी ज्यादा शराब पी थी जिसके बाद उन्हें कई उल्टियां हुईं जिसके निशान उनके कपडों पर भी मौजूद थे ।

पुलिस ने बताया कि हांलांकि, मौत की सही वजह का पता लगाने के लिए घटनास्थल और शव से फोरेंसिक नमूने ले लिए गए हैं तथा शव का पोस्टमार्टम किया जा रहा है ।

एसएस कलेर ने इस माह आप के प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की विधानसभा सीट खटीमा से चुनाव लडने की घोषणा की थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है