लाइव न्यूज़ :

आप नेताओं ने भारत-पाक सीमा के पास डेरा बाबा नानक में अरदास की

By भाषा | Updated: November 19, 2021 21:48 IST

Open in App

डेरा बाबा नानक (पंजाब), 19 नवंबर आम आदमी पार्टी के नेताओं ने शुक्रवार को भारत-पाकिस्तान सीमा के पास स्थित डेरा बाबा नानक का दौरा किया और अरदास की। इससे एक दिन पहले उन्होंने आरोप लगाया था कि केंद्र और पंजाब सरकार ने उन्हें पाकिस्तान स्थित करतारपुर साहिब गुरुद्वारे जाने की अनुमति नहीं दी है।

चार किलोमीटर से अधिक लंबा करतारपुर गलियारा पाकिस्तान के करतारपुर स्थित गुरुद्वारा दरबार साहिब को गुरदासपुर जिले के डेरा बाबा नानक गुरुद्वारे से जोड़ता है।

पाकिस्तान स्थित गुरुद्वारे की यात्रा कोविड महामारी के कारण पिछले साल मार्च में निलंबित कर दी गई थी। गुरु नानक देव की जयंती से पहले केंद्र ने बुधवार को इस कॉरिडोर को फिर से खोल दिया था।

आम आदमी पार्टी (आप) की ओर से जारी एक बयान के अनुसार, इसकी पंजाब इकाई के अध्यक्ष भगवंत मान के नेतृत्व में पार्टी नेताओं ने भारत-पाक सीमा के पास डेरा बाबा नानक में राज्य की शांति और समृद्धि की कामना की।

मान ने आरोप लगाया कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने आप नेताओं को करतारपुर साहिब जाने की अनुमति नहीं दी।

उनके साथ पंजाब विधानसभा में नेता विपक्ष हरपाल सिंह चीमा, पार्टी के पंजाब मामलों के सह-प्रभारी एवं दिल्ली के विधायक राघव चड्ढा आदि मौजूद थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं