लाइव न्यूज़ :

आप नेताओं ने मनाया धोखा दिवस, अनधिकृत कॉलोनियों के मुद्दे पर भाजपा को घेरा

By भाषा | Updated: November 17, 2019 04:15 IST

राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने बुराड़ी जबकि कैबिनेट मंत्री तथा आम आदमी पार्टी दिल्ली के संयोजक गोपाल राय ने बवाना में प्रदर्शन का नेतृत्व किया।

Open in App
ठळक मुद्देआप ने भाजपा पर आरोप लगाते हुए पूरी दिल्ली में 'धोखा दिवस' मनाया। राय ने कहा कि भाजपा कांग्रेस के पदचिह्नों पर चल रही है।

आम आदमी पार्टी (आप) ने भाजपा पर अनधिकृत कॉलोनियों को नियमित करने लेकर "झूठा वादा" करने का आरोप लगाते हुए शनिवार को पूरी दिल्ली में 'धोखा दिवस' मनाया। इस दौरान पार्टी नेताओं ने अनधिकृत कॉलोनियों में जाकर निवासियों से मुलाकात की।

उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा, "आज धोखा दिवस पर हम अनधिकृत कॉलोनियों के निवासियों के बीच पहुंचकर भाजपा के झूठों का पर्दाफाश कर रहे हैं। हम नहीं चाहते कि अनधिकृत कॉलोनियों के निवासी एक बार फिर भाजपा के हाथों धोखा खाएं।"

उन्होंने संगम विहार, राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने बुराड़ी जबकि कैबिनेट मंत्री तथा आम आदमी पार्टी दिल्ली के संयोजक गोपाल राय ने बवाना में प्रदर्शन का नेतृत्व किया। राय ने कहा कि भाजपा कांग्रेस के पदचिह्नों पर चल रही है। उन्होंने कहा, "इससे पहले, कांग्रेस ने पंजीकरण के नाम पर अंतरिम प्रमाणपत्र वितरित करके अनधिकृत कॉलोनियों के निवासियों को धोखा दिया।

अब भाजपा ऑनलाइन पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू करके उसी तरह की धोखाधड़ी कर रही है। अगर भाजपा वास्तव में अनधिकृत कॉलोनियों को नियमित करने के लिए तैयार है, तो उसे तुरंत उचित पंजीकरण प्रक्रिया शुरू करनी चाहिए और ऑनलाइन पंजीकरण की नौटंकी बंद कर देनी चाहिए।" 

टॅग्स :आम आदमी पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारत'यह पूरा षड्यंत्र मोदी और अमित शाह ने रचा': दिल्ली शराब घोटाले में बरी होने के बाद केजरीवाल

भारतकेजरीवाल-सिसोदिया कट्टर ईमानदार?, देश की सत्ता पर एक खतरनाक साजिशकर्ता?, देखिए किसने क्या कहा

भारत अधिक खबरें

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं