लाइव न्यूज़ :

सीएम बनने से पहले ही कमलनाथ पर खतरा, AAP नेता का दावा-1984 के दंगों में कांग्रेस नेता की संलिप्तता के 'ठोस' सबूत

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: December 14, 2018 11:14 IST

पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह को नाथ को मध्यप्रदेश का मुख्यमंत्री बनाए जाने के पार्टी के फैसले का विरोध करना चाहिए और अगर गांधी इस पर सहमत न हों तो उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए.

Open in App

आम आदमी पार्टी (आप) के नेता एवं सुप्रीम कोर्ट के वकील एच. एस. फुल्का ने गुरुवार को दावा किया कि 1984 के सिख विरोधी दंगों में कांग्रेस नेता कमलनाथ की संलिप्तता के 'ठोस' साक्ष्य हैं और उनका न्याय होना अब भी बाकी है.

कमलनाथ मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री पद के सबसे प्रबल दावेदार के तौर पर उभरे हैं. फुल्का ने कहा, ''कमलनाथ के खिलाफ बहुत सारे साक्ष्य हैं और उनके विरुद्ध न्याय चक्र का चलना अभी बाकी है. अब यह फैसला लेना राहुल गांधी (कांग्रेस अध्यक्ष) पर है कि क्या वह उस शख्स को मध्यप्रदेश का मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं जो 1984 के सिख दंगों में शामिल रहा हो.''

अदालती मामलों में दंगा पीडि़तों का प्रतिनिधित्व कर रहे वरिष्ठ अधिवक्ता ने इस साल की शुरुआत में कहा था कि सिख विरोधी दंगों में संलिप्त नेताओं को दंडित करने की बजाए कांग्रेस ने उन्हें बढ़ावा दिया है एवं पदोन्नत किया है. उन्होंने कहा था, ''उन्हें मंत्री बनाया गया और महत्त्वपूर्ण पद दिए गए.''

इस बीच भाजपा की दिल्ली इकाई के प्रवक्ता तजिंदर सिंह बग्गा ने दावा किया कि दंगों में नाथ की संलिप्तता के बारे में कांग्रेस जानती थी और इसी कारण से उन्हें 2017 में पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले के कांग्रेस प्रभारी के पद से ''हटा'' दिया गया था.

उन्होंने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह को नाथ को मध्यप्रदेश का मुख्यमंत्री बनाए जाने के पार्टी के फैसले का विरोध करना चाहिए और अगर गांधी इस पर सहमत न हों तो उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए. पंजाब के आप विधायक कंवर संधु ने दावा किया कि नाथ का बेदाग साबित होना अभी बाकी है.

टॅग्स :विधानसभा चुनावमध्य प्रदेश चुनावसिखकमलनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारतबहुमत का कर्त्तव्य भी बनता है अल्पमत को संरक्षण दे?, देश के 5 राज्यों में चुनाव की घोषणा?

भारतक्या महिला आरक्षण लॉटरी के जरिए मिलेगा?, उपसभापति की दौड़ दिलचस्प?

भारतAssembly elections 2026: राष्ट्रीय राजनीति भी तय करेंगे विधानसभा चुनाव

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया