लाइव न्यूज़ :

अयोध्या में कथित भूमि घोटाले पर अदालत का रुख करेंगे ‘आप’ नेता संजय सिंह

By भाषा | Updated: June 16, 2021 22:29 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 16 जून आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह ने बुधवार को कहा कि वह अयोध्या में राम मंदिर न्यास द्वारा खरीदी गई भूमि की प्रक्रिया में कथित भ्रष्टाचार के मामले को अदालत में लेकर जाने की तैयारी कर रहे हैं।

सिंह ने एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा, “मैंने इस भ्रष्टाचार का खुलासा करने के बाद केंद्र और भाजपा का तीन दिन तक इंतजार किया कि वह कार्रवाई करेंगे। मुझे समझ में आ गया है कि भाजपा प्रॉपर्टी डीलरों में विश्वास रखती है न कि भगवान राम में। मैं इस मामले को अदालत में लेकर जाने की तैयारी कर रहा हूं।”

सिंह ने आरोप लगाया कि श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास के महासचिव चंपत राय ने अयोध्या के बाग बैसी गांव में 1.208 हेक्टेयर भूमि 18.5 करोड़ रुपये में खरीदी जबकि उसकी कीमत दो करोड़ रुपये है। सिंह ने कहा कि इसमें राय का साथ न्यास के सदस्य अनिल मिश्रा ने दिया।

सांसद ने दावा किया कि उक्त भूमि को उन लोगों से खरीदा गया था जिन्होंने उसे कुछ मिनट पहले दो करोड़ रुपये में खरीदा था। सिंह ने इस मामले में सीबीआई और ईडी से जांच करवाने की भी मांग की। राय ने इन आरोपों का पूरी तरह खंडन किया है।

सूत्रों के अनुसार, राम मंदिर न्यास ने भूमि खरीद विवाद पर रविवार रात को अपना स्पष्टीकरण केंद्र सरकार को भेजा और कहा कि न्यास ने जमीन के लिए वर्तमान दर से अधिक मूल्य नहीं चुकाया। सिंह ने मांग की है कि भाजपा और न्यास के सदस्य करोड़ों हिन्दुओं से माफी मांगें।

इस बीच कथित भूमि घोटाले के विरोध में गाजियाबाद में हनुमान मंदिर पर धरने पर बैठे आम आदमी पार्टी के कुछ कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया गया। पार्टी के कार्यकर्ता मनोज त्यागी के अनुसार, धरने पर बैठे कार्यकर्ता हनुमान चालीसा का पाठ कर रहे थे और उन्होंने कोविड-19 नियमों का पालन किया।

पुलिस अधीक्षक (प्रथम) निपुण अग्रवाल ने कहा कि प्रदर्शनकारियों को दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा का उल्लंघन करने पर गिरफ्तार किया गया। अग्रवाल ने कहा कि उन्हें बाद में निजी मुचलके पर छोड़ दिया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे