लाइव न्यूज़ :

आप नेता संजय सिंह का दावा-विस्तारा की उड़ान दुर्घटनाग्रस्त होने से बाल-बाल बची

By भाषा | Updated: October 27, 2021 23:46 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 27 अक्टूबर आम आदमी पार्टी (आप) के सांसद संजय सिंह ने दावा किया कि बुधवार को भुवनेश्वर हवाई अड्डे पर उतरते समय विस्तारा की एक उड़ान दुर्घटनाग्रस्त होने से बाल-बाल बच गई।

सोशल मीडिया के माध्यम से सिंह द्वारा की गई शिकायत का संज्ञान लेते हुए नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कार्रवाई का वादा किया है।

उड़ान यूके785 दिल्ली से सुबह सात बजे रवाना हुई थी और बुधवार सुबह लगभग नौ बजे ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर पहुंची।

राज्यसभा सदस्य ने ट्वीट किया, ‘‘आज भुवनेश्वर में विस्तारा की उड़ान के उतरते समय लोगों की रूह कांप गई और यह उड़ान दुर्घटनाग्रस्त होने से बाल-बाल बची।’’

सिंह ने कहा, ‘‘कृपया पायलट महोदय से कोई दूसरा कार्य लें अन्यथा कभी कोई बड़ी घटना घटित हो सकती है। विस्तारा प्रबंधन और नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया सर, कृपया संज्ञान लें।’’

इसके जवाब में सिंधिया ने ट्विटर पर कहा, ‘‘संजय जी, हम इस मामले की जांच के बाद उचित कदम उठाएंगे। घटना को संज्ञान में लाने के लिए धन्यवाद।’’

बाद में दिन के दौरान अपने बयान में, विस्तारा ने कहा कि विमान के उतरने के दौरान उसे तेज हवाओं का सामना करना पड़ा। इसमें कहा गया है, ‘‘हालांकि, पायलट आवश्यक सामंजस्य बैठाने में कामयाब रहे और तेज हवाओं के बावजूद, उड़ान का उतरना सामान्य था। हमारे पायलट अच्छी तरह से प्रशिक्षित हैं और ऐसी स्थितियों से निपटने में अनुभवी हैं।’’

बयान में कहा गया है, ‘‘हमारे यात्रियों और कर्मचारियों की सुरक्षा सर्वोपरि है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

भारत अधिक खबरें

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब