लाइव न्यूज़ :

AAP नेता राघव चड्ढा ने दक्षिण दिल्ली सीट के लोकसभा नतीजे को हाईकोर्ट में दी चुनौती

By भाषा | Updated: July 5, 2019 05:52 IST

याचिका में कहा गया है कि एक उम्मीदवार के रूप में बिधूड़ी ने अपने हलफनामे में जानकारी का अधूरा खुलासा किया है। यह मामला न्यायमूर्ति संजीव नरुला के समक्ष शुक्रवार को सुनवाई के लिए सूचीबद्ध किया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देआम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा ने बृहस्पतिवार को दक्षिण दिल्ली सीट के लोकसभा नतीजे को उच्च न्यायालय में चुनौती दी।इस सीट से भाजपा के रमेश बिधूड़ी को विजेता घोषित किया गया है। चड्ढा ने इस सीट से चुनाव लड़ा था, मगर बिधूड़ी 3.6 लाख से ज्यादा मतों से जीते थे।

आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा ने बृहस्पतिवार को दक्षिण दिल्ली सीट के लोकसभा नतीजे को उच्च न्यायालय में चुनौती दी। इस सीट से भाजपा के रमेश बिधूड़ी को विजेता घोषित किया गया है। चड्ढा ने इस सीट से चुनाव लड़ा था, मगर बिधूड़ी 3.6 लाख से ज्यादा मतों से जीते थे।

याचिका में कहा गया है कि एक उम्मीदवार के रूप में बिधूड़ी ने अपने हलफनामे में जानकारी का अधूरा खुलासा किया है। यह मामला न्यायमूर्ति संजीव नरुला के समक्ष शुक्रवार को सुनवाई के लिए सूचीबद्ध किया गया है।

याचिका में मांग की गई है कि बिधूड़ी को विजेता घोषित किए जाने वाले परिणाम को अमान्य घोषित किया जाए और दूसरे स्थान पर रहने वाले चड्ढा को विजेता उम्मीदवार घोषित किया जाए। वकील आर ए अय्यर के जरिए दायर की गई याचिका में दलील दी गई है भाजपा उम्मीदवार ने जानबूझकर बिहार के मुजफ्फरपुर के थाने में भारतीय दंड संहिता की धारा 504, 506, 153 और 153 (ए) के तहत दर्ज प्राथमिकी के बारे में तथ्य छुपाये।

याचिका में आरोप लगाया गया है कि बिधूड़ी ने अपनी और अपनी पत्नी की झूठी आय घोषित की है। याचिका में दावा किया गया है कि अपने खिलाफ दर्ज आपराधिक मामले का खुलासा नहीं करके और उसका प्रचार नहीं करके भाजपा उम्मीदवार ने राष्ट्रीय राजधानी के नागरिकों को अपने मताधिकार का इस्तेमाल करने के लिये अनुचित रूप से प्रभावित करने के वास्ते भ्रष्ट तरीकों का सहारा लिया। 

टॅग्स :आम आदमी पार्टीलोकसभा चुनावदिल्लीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया