लाइव न्यूज़ :

आप नेता मनीष सिसोदिया ने अमृतसर में श्री रामतीर्थ धाम में दर्शन किए

By भाषा | Updated: October 16, 2021 22:40 IST

Open in App

अमृतसर, 16 अक्टूबर आम आदमी पार्टी (आप) नेता और दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने शनिवार को पंजाब दौरे के दौरान अमृतसर के पवित्र श्री रामतीर्थ धाम जाकर भगवान वाल्मिकी का आर्शीवाद लिया।

भगवान वाल्मिकी ने हिंदू महाकाव्य रामायण की रचना की है।

दिल्ली से अमृतसर पहुंचे सिसोदिया का पंजाब के वरिष्ठ नेता और विधानसभा में नेता प्रति पक्ष हरपाल सिंह चीमा, पार्टी के राज्य महासचिव हरचंद सिंह बरसात, पूर्व पुलिस महानिक्षक विजय प्रताप सिंह, राज्य के पार्टी संयुक्त सचिव अशोक तलवार, अमृतसर शहर के आप अध्यक्ष जीवनजोत कौर और अन्य स्थानीय नेताओं ने हवाई अड्डे पर स्वागत किया जहां से वह रामतीर्थ धाम पर गए।

मंदिर में सिसोदिया ने भगवान वाल्मिकी के विग्रह के समक्ष सिर नवाया और पंजाब की शांति और संपन्नता के लिए प्रार्थना की।

सिसोदिया ने कहा, ‘‘भगवान वाल्मिकी दिव्य ज्ञान के सागर हैं जिन्होंने त्रेता युग के अवतार प्रभु रामचंद्र जी के जीवन और इतिहास को दर्ज किया। वह इस पवित्र स्थल पर पंजाब और यहां के लोगों की संपन्नता, प्रगति और सामाजिक समरसता की प्रार्थना करने के लिए आए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

क्रिकेट2015 में 5, 2024 में 4 और 2026 में लगातार 3 जीत से शुरुआत?, आईपीएल सीजन में तीसरी बार आरआर ने किया आगाज?

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठVaisakhi 2026: बैसाखी के दिन का महत्व बताते 5 रोचक तथ्य, सिर्फ फसलों का त्योहार नहीं बल्कि इतिहास है खास; जानें

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र