लाइव न्यूज़ :

आप नेता ने गोवा के नेताओं को तीसरे दर्जे का बताया, मुख्यमंत्री सावंत बोले यह ‘भूमिपुत्रों’ का अपमान

By भाषा | Updated: July 27, 2021 00:34 IST

Open in App

पणजी, 26 जुलाई आम आदमी पार्टी (आप) नेता और दिल्ली के ऊर्जा मंत्री सत्येंद्र जैन ने सोमवार को गोवा के नेताओं को कथित तौर पर ‘तीसरे दर्जे’ का बताया। इसपर गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सांवत ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि जैन की टिप्पणी मनोहर पर्रिकर और जैक सेक्वेरा जैसे भूमिपुत्रों का ‘अपमान’ है।

जैन ने यहां पर गोवा के अपने समकक्ष नीलेश कैब्राल के साथ सार्वजनिक बहस करते हुए कहा कि गोवा के नेता ‘तीसरे दर्जे’ के हैं और जनता से अपील की कि वे अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव में ‘पहले दर्जे ’ के नेताओं को चुने।

इसपर प्रतिक्रिया देते हुए सावंत ने ट्वीट किया, ‘‘ आप हमेशा से ही निरंतर प्रदर्शन और नाटक के जरिये सस्ती राजनीति करते रहे हैं, लेकिन गोवावासियों को तीसरे दर्ज का नेता कहना भाउसाहेब बंदोडकर, जैक सेक्वेरा, मनोहर भाई पर्रिकर,राजेंद्र अर्लेकर या श्रीपद भाउ नाइक जैसे भूमिपुत्रों का अपमान है।’’

उन्होंने अन्य ट्वीट में कहा, ‘‘ आप राजनीति लाभ के उद्देश्य से हवा बनाने के लिए स्वतंत्र है लेकिन गोवा आकर हमारे नेताओं का अपमान करना अस्वीकार्य है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे