लाइव न्यूज़ :

आप नेता चड्ढा ने पुलिस में राजनीतिक हस्तक्षेप खत्म करने का वादा किया, आपत्तिजनक टिप्पणी के लिए सिद्धू की आलोचना की

By भाषा | Updated: December 29, 2021 20:39 IST

Open in App

चंडीगढ़, 29 दिसंबर आम आदमी पार्टी के नेता राधव चड्ढा ने बुधवार को कहा कि सत्ता में आने पर उनकी पार्टी सुनिश्चित करेगी कि पुलिस बल स्वतंत्रता से काम करे और उसमें राजनीतिक हस्तक्षेप बंद हों।

पार्टी के पंजाब मामलों के सह-प्रभारी चड्ढा ने पुलिस की छवि खराब करने वाली कथित टिप्पणी को लेकर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू पर निशाना साधा और इसे ‘‘शर्मनाक’’ करार दिया।

यहां पत्रकारों से बातचीत में चड्ढा ने कहा कि आप ऐसा माहौल तैयार करेगी जहां राजनीतिक हस्तक्षेप बंद हो और पुलिस स्वतंत्र तरीके से काम कर सके। उन्होंने कहा, ‘‘पंजाब पुलिस सिर्फ पुलिसिंग का काम करेगी।’’

दिल्ली के राजेन्द्र नगर विधानसभा सीट से विधायक चड्ढा का मानना है कि अगर पुलिस पर से राजनीतिक दबाव खत्म हो जाए तो राज्य से मादक पदार्थ की समस्या, परिवहन और केबल माफिया सब खत्म हो जाएंगे।

उन्होंने पुलिस के लिए भत्ते बढ़ाने और उनके काम के घंटों का नियमन करने का भी वादा किया।

पुलिसकर्मियों के बारे में सिद्धू की अपमानजनक टिप्पणी की आलोचना करते हुए आप नेता ने कहा कि राज्य की कांग्रेस सरकार पुलिस को बदनाम करने में कोई कोर-कसर बाकी नहीं रख रही है।

सुल्तानपुर लोधी में एक रैली के दौरान सिद्धू ने कथित रूप से कहा था कि एक विधायक ‘‘थानेदार की पैंट गीली करा सकता है।’’

सिद्धू ने एक अन्य नेता की तारीफ करते हुए रविवार को बटाला में हुई एक रैली में फिर से यह बात दुहरायी।

चड्ढा ने कहा कि सिद्धू और कांग्रेस नेता पंजाब पुलिस के कर्मियों को ‘सजावटी सामान’ की तरह देखते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीAA26xA6 का खतरनाक पोस्टर आउट!, क्या Allu Arjun बनेंगे सुपरहीरो?

बॉलीवुड चुस्कीभाई आप 30 साल से काम कर रहे हो और हम सबने आपको रिपीट किया?, सलमान खान ने राजपाल यादव को किया सपोर्ट, पढ़िए वायरल पोस्ट

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराब कांडः सही समय पर शराब की बरामदगी हो गई नहीं तो लाश की ढेर?, बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने कहा- मुख्य आरोपी अरेस्ट और बड़ी खेप बरामद

क्रिकेटऑस्ट्रेलिया में डेविड वॉर्नर गिरफ्तार, PSL के बीच पाकिस्तान लौटे, पर कोर्ट में होना होगा पेश, जानें पूरा मामला

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल