भाजपा विधायक के खिलाफ प्रदर्शन के मामले में आप नेता पुलिस के समक्ष पेश हुए

By भाषा | Updated: July 17, 2021 18:52 IST2021-07-17T18:52:51+5:302021-07-17T18:52:51+5:30

AAP leader appeared before police in case of protest against BJP MLA | भाजपा विधायक के खिलाफ प्रदर्शन के मामले में आप नेता पुलिस के समक्ष पेश हुए

भाजपा विधायक के खिलाफ प्रदर्शन के मामले में आप नेता पुलिस के समक्ष पेश हुए

पणजी, 17 जुलाई आम आदमी पार्टी (आप) की गोवा इकाई के एक नेता भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक विधायक के आवास के बाहर दस जुलाई को हुए विरोध- प्रदर्शन के मामले में शनिवार को पुलिस के समक्ष पेश हुए।

आप की गोवा इकाई के समन्वयक राहुल महाम्ब्रे और राज्य इकाई की उपाध्यक्ष प्रतिमा कोउटिन्हो सहित पार्टी के अन्य पदाधिकारियों के खिलाफ भाजपा विधायक वाइल्डरेड डे सा के दक्षिण गोवा के नोवेम गांव स्थित आवास के बाहर प्रदर्शन करने के आरोप में मायना-क्यूटोरिम पुलिस ने मामला दर्ज किया था।

महाम्ब्रे ने इसलिए विरोध प्रदर्शन किया था कि कोउटिन्हो को कथित तौर पर एक दिन पहले अपशब्द कहे गए थे, जब वह डे सा को कांग्रेस से अलग होने के दो वर्ष पूरे होने पर उन्हें केक खिलाने गई थीं।

डे सा कांग्रेस के उन दस विधायकों में शामिल थे जो जुलाई 2019 में भाजपा में शामिल हो गए थे और इससे प्रमोद सावंत की सरकार 40 सदस्यीय विधानसभा में बहुमत में आ गई थी।

महाम्ब्रे ने शनिवार को ट्वीट करके इस बात की पुष्टि कि वह तलब किए जाने के बाद पुलिस के समक्ष पेश हुए थे। साथ ही उन्होंने कहा कि भाजपा का इस प्रकार का ‘‘धमकाने वाला रवैया’’ उन्हें जनता के मुद्दे उठाने से रोक नहीं सकता।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि महाम्ब्रे को घटना की जांच के सिलसिले में तलब किया गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: AAP leader appeared before police in case of protest against BJP MLA

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे