लाइव न्यूज़ :

आप गुजरात में कांग्रेस के लिये चुनौती है : रूपाणी

By भाषा | Updated: February 24, 2021 19:05 IST

Open in App

अहमदाबाद, 24 फरवरी गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने बुधवार को कहा कि आम आदमी पार्टी (आप) प्रदेश में मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस के लिये चुनौती बनकर उभरी है।

उन्होंने दावा किया कि सूरत शहर में 21 फरवरी को हुए नगर निकाय चुनावों में 27 सीटें जीतने वाली आप को राज्य में आगामी नगरपालिकाओं और जिला पंचायत चुनावों में कोई सफलता नहीं मिलेगी।

यहां के निकट बावला में संवाददाताओं के सवालों का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, “आप उम्मीदवारों को उन सीटों पर जीत मिली है जो पूर्व में कांग्रेस के पास थीं। इसलिये पार्टी कांग्रेस के लिये मुख्य चुनौती है (और भाजपा के लिये नहीं)।”

उन्होंने कहा कि आप ने कांग्रेस के गढ़ में सेंध लगाई है और गुजरात में पार्टी का विकल्प बनी है।

रूपाणी ने कहा, “सूरत के अलावा, आप को अन्य शहरों में एक भी सीट नहीं मिली। और उनका एक भी उम्मीदवार आगामी स्थानीय निकाय चुनाव भी नहीं जीतेगा। शहरों की तरह ही ग्रामीण क्षेत्रों में भी भाजपा का विजय प्रदर्शन जारी रहेगा।”

गुजरात भाजपा के अध्यक्ष सी आर पाटिल ने हालांकि मंगलवार को कहा था कि गुजरात में भाजपा का प्रवेश “बेहद पीड़ादायक” है और भाजपा इस नवागंतुक से “पार पाने” का तरीका खोजने का प्रयास करेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग