लाइव न्यूज़ :

सपा प्रमुख अखिलेश यादव से मिले आप प्रभारी संजय सिंह, कहा रणनीतिक चर्चा हुई

By भाषा | Updated: November 24, 2021 14:00 IST

Open in App

लखनऊ, 24 नवंबर राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) प्रमुख जयंत चौधरी से मुलाकात के एक दिन बाद समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बुधवार को आम आदमी पार्टी (आप) उत्तर प्रदेश के प्रभारी व राज्‍यसभा सदस्‍य संजय सिंह से 2022 के विधानसभा चुनावों के लिए 'रणनीतिक चर्चा' की।

अखिलेश से मुलाकात के बाद यहां पत्रकारों से संजय सिंह ने कहा, “उत्तर प्रदेश को भ्रष्टाचार मुक्त बनाने के लिए साझा एजेंडे पर 'रणनीतिक चर्चा' की।” सपा के साथ गठबंधन के बारे में पूछे जाने पर सिंह ने कहा, “चर्चा अभी शुरू हुई है..अच्छी सार्थक चर्चा हुई है और हम आपको बाद में बताएंगे।”

सिंह ने पहले भी अखिलेश से मुलाकात की थी लेकिन कहा था कि उनकी पार्टी उत्तर प्रदेश में अकेले चुनाव लड़ेगी। सिंह मंगलवार को ‘आजादी के अमृत महोत्सव’ के मौके पर सपा महासचिव प्रोफेसर रामगोपाल यादव की किताब ''राजनीति के उस पार'' के विमोचन पर यहां आयोजित कार्यक्रम में मौजूद थे। कार्यक्रम में सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव और अखिलेश भी मौजूद थे और मुलायम ने देश हित में भ्रष्टाचार और महंगाई के खिलाफ सभी से एकजुट होकर आगे आने का आह्वान किया था।

अखिलेश ने आगामी चुनावों के लिए सीटों के बंटवारे पर चर्चा के लिए मंगलवार को रालोद प्रमुख से मुलाकात की थी। उसके बाद जयंत ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से अखिलेश यादव के साथ फोटो के साथ ट्वीट किया, "बढ़ते कदम।" वहीं समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने जयंत चौधरी के साथ अपनी फोटो ट्वीट करते हुए लिखा, “जयंत चौधरी के साथ बदलाव की ओर।” अखिलेश ने अपने बयानों में बार-बार कहा था कि उनकी पार्टी छोटे दलों के साथ गठबंधन के लिए तैयार है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्रिकेटSRH vs LSG: टॉप ऑर्डर के ढहने के बाद, हेनरिक क्लासेन और नीतीश रेड्डी ने शतकीय साझेदारी में जड़ी फिफ्टी

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी