लाइव न्यूज़ :

आप सरकार ने अदालत से कहा, वेतन देने के लिए डीयू के दो कॉलेजों को अनुदान प्रदान करेंगे

By भाषा | Updated: December 1, 2020 22:41 IST

Open in App

नयी दिल्ली, एक दिसंबर आम आदमी पार्टी (आप) सरकार ने मंगलवार को दिल्ली उच्च न्यायालय से कहा कि वह उसके द्वारा पूरी तरह वित्त पोषित दिल्ली विश्वविद्यालय के दो कॉलेजों को वित्त वर्ष 2020-21 की दो तिमाही के लिए धनराशि जारी करेगी, ताकि ये कॉलेज अपने कर्मचारियों को वेतन का भुगतान कर सकें।

दिल्ली सरकार ने न्यायमूर्ति ज्योति सिंह को बताया कि ऐसे ही एक मामले के संबंध में दिल्ली उच्च न्यायालय द्वारा चार नवंबर को दिए गए निर्देशों के तहत महर्षि वाल्मिकी कॉलेज ऑफ एजुकेशन और केशव महाविद्यालय को दो दिनों के भीतर सहायता-अनुदान जारी किया जाएगा।

चार नवंबर को न्यायमूर्ति हिमा कोहली और न्यायमूर्ति सुब्रह्मणयम प्रसाद की खंडपीठ ने दिल्ली सरकार को निर्देश दिया था कि वह नौ नवंबर तक दिल्ली विश्वविद्यालय के चार कॉलेजों डॉ भीमराव आंबेडकर कॉलेज, भगिनी निवेदिता कॉलेज, अदिति महाविद्यालय महिला कॉलेज और शहीद सुखदेव कॉलेज को शेष दो तिमाही की राशि जारी करे ताकि वे अपने कर्मचारियों के वेतन का भुगतान कर सकें।

''सोशल डेमोक्रेटिक टीचर्स फ्रंट'' की ओर से दायर याचिका में संबंधित कॉलेजों द्वारा शिक्षण और गैर शिक्षण कर्मियों को पिछले पांच माह से वेतन एवं अन्य भत्तों का भुगतान नहीं किए जाने से संबंधित याचिका पर मंगलवार को सुनवाई के दौरान दिल्ली सरकार ने यह जानकारी दी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग