लाइव न्यूज़ :

वेब कांफ्रेंस लाइसेंस खरीदने की खातिर 1.44 करोड़ रुपये जारी करने की मंजूरी दे आप सरकार : अदालत

By भाषा | Updated: December 4, 2020 00:11 IST

Open in App

नयी दिल्ली, तीन दिसंबर दिल्ली उच्च न्यायालय ने बृहस्पतिवार को आम आदमी पार्टी की सरकार को राष्ट्रीय राजधानी की जिला अदालतों में आनलाइन सुनवाई के लिये सिस्को वेबेक्स से 761 वेब कांफ्रेंस लाइसेंस खरीदने के वास्ते 1.44 करोड़ रुपये जारी करने की प्रशासनिक स्वीकृति एवं आवश्यक मंजूरी प्रदान करने का निर्देश दिया है ।

न्यामूर्ति हिमा ​कोहली एवं न्यायमूर्ति सुब्रमण्यम प्रसाद की पीठ ने स्थानीय सरकार को यह निर्देश दिया। इससे पहले अदालत को यह बताया गया था कि जिला अदालतों के लिये दिल्ली उच्च न्यायालय एवं सिस्को वेबेक्स के बीच बिना भुगतान वाले लाइसेंस की व्यवस्था 10 दिसंबर को समाप्त हो रही है।

पीठ ने कहा कि दिल्ली में महामारी की स्थिति के कारण जिला अदालतों में आनलाइन सुनवाई जारी रहना आवश्यक है ।

अदालत ने यह स्पष्ट किया कि दिल्ली सरकार की तरफ से लाइसेंस खरीदने के लिये राशि को मंजूर किये जाने के संबंध में किसी प्रकार की लापरवाही बेहद गंभीरता के साथ लिया जायेगा और आदेश का अनुपालन नहीं किये जाने की स्थिति में दिल्ली सरकार के सचिव (वित्त) को नौ दिसंबर को मामले की अगली सुनवाई के दौरान अदालत में आनलाइन पेश होना होगा ।

अदालत में एक याचिका पर सुनवाई हो रही थी जिसमें अदालतों के, खास तौर से परिवार अदालत के कामकाज में विस्तार का अनुरोध किया गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह