लाइव न्यूज़ :

आप सरकार चार्जिंग स्टेशन खोलने के लिए कई ‘इलेक्ट्रिक वाहन फ्लीट ऑपरेटरों’ से बात कर रही है: गहलोत

By भाषा | Updated: March 13, 2021 21:19 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 13 मार्च दिल्ली के परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने शनिवार को कहा कि आम आदमी पार्टी (आप) सरकार अपने अधीन चार्जिंग स्टेशनों को खोलने के लिए कई ‘इलेक्ट्रिक वाहन फ्लीट ऑपरेटरों’ के साथ बातचीत कर रही है। उन्होंने कहा कि यह एक ऐसा कदम है जो जून तक दिल्ली में सार्वजनिक उपयोग के लिए इस तरह की 750 सुविधाओं को जोड़ देगा।

वर्तमान में, शहर में 72 इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग स्टेशन चालू हैं।

गहलोत ने कहा कि मॉल, शॉपिंग कॉम्प्लेक्स, सिनेमाघरों, कार्यालय क्षेत्र, होटल, रेस्तरां, अस्पताल जैसी सभी इमारतों को जल्द ही ईवी के लिए उपयुक्त ईवी चार्जर्स के साथ अपनी कुल पार्किंग क्षमता का कम से कम पांच प्रतिशत स्थान रखना होगा। इससे दिसंबर तक दिल्ली में अनुमानित 10,000 चार्जर जुड़ जायेंगे।

उन्होंने कहा कि सरकार ने प्रमुख स्थानों पर 500 ‘‘चार्जिंग प्वाइंट’’ के साथ 100 सार्वजनिक चार्जिंग स्टेशन बनाने के लिए पहले ही निविदा जारी कर दी है। ये दिसंबर तक चालू हो जाएंगे।

उन्होंने दावा किया कि दिल्ली सरकार इलेक्ट्रिक वाहनों की सुचारू आवाजाही के लिए चार्जिंग ढांचा तैयार करने में पूरे देश में आगे निकल गई है।

मंत्री के हवाले से एक बयान में कहा गया है, ‘‘हर तीन किलोमीटर पर एक चार्जिंग स्टेशन बनाने संबंधी कदम लोगों में इलेक्ट्रिक वाहनों के प्रति विश्वास पैदा करेगा और दिल्ली को भारत की ईवी राजधानी बनाने का मार्ग प्रशस्त करेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

स्वास्थ्यबांग्लादेश खसरा प्रकोपः 100 से अधिक बच्चों की मौत?, मार्च से अब तक 900 से अधिक केस, खसरा-रूबेला का आपातकालीन टीकाकरण अभियान चलाया?

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

ज़रा हटकेVIDEO: रफ्तार और बारिश का कहर, ट्रक में घुसी इनोवा; चेन्नई-कोलकाता नेशनल हाईवे पर भीषण हादसा

कारोबारकृत्रिम बुद्धिमत्ता पर फोकस कीजिए?, हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने कर्मयोगी प्लेटफॉर्म से जुड़ने को कहा, लिखा पत्र

भारत अधिक खबरें

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान