लाइव न्यूज़ :

आप सरकार ने पिछले साल नहीं खरीदे वेंटिलेटर : भाजपा

By भाषा | Updated: May 11, 2021 17:59 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 11 अप्रैल भारतीय जनता पार्टी की नेता मीनाक्षी लेखी ने मंगलवार को आरोप लगाया कि पिछले साल दिल्ली सरकार ने एक भी वेंटिलेटर की खरीद नहीं की और केवल उन्हीं वेंटिलेटर का इस्तेमाल कर रही है जो पीएम केयर्स फंड के तहत मुहैया कराए गए थे ।

राजधानी में संवाददाता सम्मेलन में लेखी ने यह भी कहा कि दिल्ली सरकार ने आईसीयू बिस्तरों की संख्या भी नही बढायी ।

भाजपा नेता ने दावा किया, ‘‘अगर आप दिल्ली में आईसीयू बिस्तरों की बात करते हैं तो उन्होंने इसे नहीं बढ़ाया । (आप) सरकार ने उन्हीं वेंटिलेटरों का इस्तेमाल किया जो पीएम-केयर्स फंड के तहत मुहैया कराए गए थे । आप सरकार ने पिछले साल एक भी वेंटिलेटर की खरीद नहीं की ।’’

उन्होंने यह भी कहा कि केंद्र एवं डीआरडीओ ऑक्सीजन, अस्पताल एवं विशेष बिस्तर मुहैया करा रहे हैं, यहां तक कि आईटीबीपी एवं अन्य रक्षा संगठन चिकित्साकर्मी भी उपलब्ध करवा रहे हैं ।

आम आदमी पार्टी की ओर से इस पर त्वरित प्रतिक्रिया नहीं मिली है । मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को कहा था कि जीटीबी अस्पताल से संबद्ध 500 बिस्तरों वाला कोविड देखभाल केंद्र 11 मई से शुरू हो जायेगा ।

उन्होंने कहा था कि 500 आईसीयू बिस्तरों वाला एक अन्य केंद्र एलएनजेपी अस्पताल के समीप रामलीला मैदान में जल्दी ही तैयार हो जायेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो