लाइव न्यूज़ :

रॉबर्ट वाड्रा के मामले पर आम आदमी पार्टी ने कहा- हम कर ही क्या सकते हैं?

By पल्लवी कुमारी | Updated: March 15, 2019 13:58 IST

आम आदमी पार्टी के प्रमुख और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कई बार ये दावा किया था कि उनके पास रॉबर्ट वाड्रा  के खिलाफ कई सबूत हैं। लेकिन जब पिछले महीने ईडी ने रॉबर्ट वाड्रा से लगातार पूछताछ किए तो आप पार्टी इस मामले पर चुप्पी साधे हुए थी। 

Open in App
ठळक मुद्देआम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के कैबिनेट मंत्री गोपाल राय ने लोकमत से खास बातचीत की।गोपाल राय ने कहा- दिल्ली सरकार को एंटी करप्शन की टीम दी जाए।

कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी के दमाद और प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ट वाड्रा से पिछले महीने ईडी ने लगातार कई दिन पूछताछ किए। ईडी रॉबर्ट वाड्रा  के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में जांच कर रही है। जब इस सिलेसिले में लोकमत ने आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के कैबिनेट मंत्री गोपाल राय से बातचीत की तो उन्होंने बोला कि आप पार्टी इस मामले में कर भी क्या सकती है? जब दिल्ली के सरकार के पास कोई अधिकार है नहीं तो। 

गौरतलब है कि आम आदमी पार्टी के प्रमुख और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कई बार ये दावा किया था कि उनके पास रॉबर्ट वाड्रा  के खिलाफ कई सबूत हैं। लेकिन जब पिछले महीने ईडी ने रॉबर्ट वाड्रा से लगातार पूछताछ किए तो आप पार्टी इस मामले पर चुप्पी साधे हुए थी। 

लोकमत से खास बातचीत में गोपाल राय ने कहा, 'तो क्या करेगी पार्टी, क्या कर सकते हैं, एक पुलिस भी तो नहीं है दिल्ली की सरकार के पास, पहले एसएसपी था वो भी मोदी सरकार ने छीन लिया तो हम क्या करेंगे। हमारे पास जांच एजेंसी नहीं है, हमारे पास एसएसपी थी, उससे भी मोदी जी को डर लग गया। अरविंद केजरीवाल ने सारे तथ्य और सारे सबूत मीडिया के सामने रखे हैं लेकिन सवाल ये है कि इसकी जांच कौन करेगा। ईडी की पूछताछ को लेकर हम कर भी क्या सकते हैं, जब वक्त था तो हमने सारे सबूत पेश किए थे लेकिन जांच नहीं हुई। हम तो चाहते हैं कि एंटी करप्शन टीम दी जाए हम सारे  भ्रष्टाचारियों के खिलाफ जांच करवाएंगे।'  

ये हैं राबर्ट वाड्रा पर आरोप 

वाड्रा पर आरोप है कि उन्होंने 19 लाख ब्रिटिश पाउंड मूल्य की संपत्ति लंदन के 12, ब्रायनस्टन स्क्वॉयर इलाके में धनशोधन के जरिए खरीदी है। जांच एजेंसी ने अदालत को बताया कि उसे ऐसी सूचना मिली है कि लंदन में वाड्रा की अनेक नयी संपत्तियां हैं। इनमें दो घर भी हैं, जिनमें एक का मूल्य 50 लाख और दूसरे का 40 लाख ब्रिटिश पाउंड है। इसके अलावा उनके छह अन्य घर और अन्य संपत्तियां हैं। 

वाड्रा ने विदेशों में अवैध ढंग से संपत्तियां हासिल करने के आरोपों से इंकार करते हुये इसे उनके खिलाफ राजनीतिक साजिश करार दिया है।  सूत्रों ने बताया कि बीते तीन अवसरों पर वाड्रा के बयान धनशोधन रोकथाम अधिनियम की धारा 50 के तहत दर्ज किए गए हैं। निदेशालय वाड्रा से धनशोधन के ऐसे ही एक अन्य मामले में दो बार जयपुर में पूछताछ कर चुका है। यह मामला बीकानेर में कथित तौर पर जमीन घोटाले से संबंधित है। 

टॅग्स :रॉबर्ट वाड्राआम आदमी पार्टीअरविन्द केजरीवालकांग्रेसदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह