लाइव न्यूज़ :

भाजपा शासित एमसीडी की नीतियों के खिलाफ आप ने एक लाख हस्ताक्षर जुटाए : भारद्वाज

By भाषा | Updated: July 14, 2021 20:09 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 14 जुलाई आम आदमी पार्टी (आप) के प्रवक्ता सौरभ भारद्वाज ने बुधवार को कहा कि दिल्ली में भाजपा शासित नगर निगम (एमसीडी) की ‘‘कठोर नयी नीतियों’’ और करों में वृद्धि के खिलाफ उनके दल ने एक लाख हस्ताक्षर जुटाए हैं।

वहीं, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की दिल्ली इकाई ने कहा कि आप नेता दिन में सपने देखते हैं तथा चाहते हैं कि वे जो सपना देखते हैं, उसपर हर कोई विश्वास करे।

भारद्वाज ने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि भाजपा शासित एमसीडी की ‘‘कठोर नयी नीतियों’’ तथा कर वृद्धि के खिलाफ उनकी पार्टी एक लाख हस्ताक्षर जुटाने का मील का पत्थर तय कर चुकी है।

उन्होंने दावा किया कि भाजपा शासित नगर निकायों द्वारा लाई गईं नयी नीतियों तथा कर वृद्धि को लेकर बाजारों में दुकानदारों में भारी असंतोष है। आप के दावे पर प्रतिक्रिया करते हुए दिल्ली भाजपा के प्रवक्ता प्रवीण शंकर कपूर ने कहा, ‘‘मैं पुरानी दिल्ली निवासी व्यापारी हूं और पुरानी दिल्ली या अन्य किसी जाने-माने बाजार में आप के सर्वेक्षण अभियान के बारे में कभी नहीं सुना।’’

उन्होंने कहा कि दिल्ली के व्यापारी हमेशा भाजपा के साथ रहते हैं और यदि कुछ निकाय शुल्क की वजह से कारोबारियों को कोई समस्या होगी तो उसका जल्द समाधान कर लिया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

भारतBihar: सीएम नीतीश कुमार ने 4954 नवनियुक्त एएनएम को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा- 'स्वास्थ्य सेवा सिर्फ एक नौकरी नहीं बल्कि मानवता की सेवा'

कारोबारPNG Price Hike: रसोई का बजट बिगड़ा! आईजीएल ने बढ़ाए पीएनजी के दाम, ₹1.7 प्रति एससीएम की हुई बढ़ोतरी

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal Polls 2026: ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से नामांकन दाखिल किया, जानें चुनावी समीकरण

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!