लाइव न्यूज़ :

आप ने उत्तराखंड, गुजरात में भाजपा को मुख्यमंत्री बदलने के लिए मजबूर किया: राघव चड्ढा

By भाषा | Updated: September 12, 2021 20:41 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 12 सितंबर दिल्ली के विधायक राघव चड्ढा ने रविवार को दावा किया कि उत्तराखंड और गुजरात में आम आदमी पार्टी (आप) से चुनौती मिलने के बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को दोनों राज्यों में मुख्यमंत्री बदलने के लिए ‘मजबूर’ होना पड़ा।

आप के राष्ट्रीय प्रवक्ता चड्ढा ने कांग्रेस की भी आलोचना करते हुए इसे ‘‘निष्प्रभावी, समझौता करने वाला और नाकाम विपक्षी दल’’ करार दिया। चड्ढा ने संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘आप ने भाजपा को ‘करो या मरो' की चुनौती दी, जिससे कारण भाजपा दोनों राज्यों में अपने मुख्यमंत्री को बदलने के लिए मजबूर हो गई। आप और अरविंद केजरीवाल की यही ताकत है। मैं कहना चाहता हूं कि ‘नेमप्लेट’ बदलने से उत्तराखंड और गुजरात के लोगों में आपके (भाजपा) प्रति जो गुस्सा और आक्रोश है, वह नहीं बदलेगा।’’

चड्ढ़ा ने कहा कि भाजपा और कांग्रेस द्वारा ‘‘म्यूजिकल चेयर का सुविधाजनक खेल’’ खेला जा रहा है, जिसमें वे पांच-पांच साल तक शासन करते हैं। उन्होंने कहा, ‘‘जब एक पार्टी सत्ता में होती है, तो दूसरी पार्टी बाहर से मदद करती है। इन दलों में एक सहमति है, जिसके परिणामस्वरूप उत्तराखंड और गुजरात दोनों में एक मजबूत विपक्ष और एक मजबूत सरकार नहीं है।’’

इस साल की शुरुआत में हुए सूरत नगर निगम चुनावों के बारे में बात करते हुए चड्ढा ने कहा कि आम आदमी पार्टी, भाजपा को उसके गढ़ में चुनौती दे रही है। राजेंद्र नगर से विधायक ने कहा, ‘‘गुजरात भाजपा का गढ़ है, जिस राज्य से देश के दो सबसे ताकतवर नेता आते हैं, जिस राज्य में भाजपा 27 साल से राज कर रही है, उसे अब आम आदमी पार्टी से चुनौती मिल रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

क्रिकेट2015 में 5, 2024 में 4 और 2026 में लगातार 3 जीत से शुरुआत?, आईपीएल सीजन में तीसरी बार आरआर ने किया आगाज?

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र