लाइव न्यूज़ :

आप ने प्रचार पर ध्यान केंद्रित किया, गुजरात सरकार ने कल्याणकारी योजनाओं को लागू करने पर ध्यान दिया: रूपाणी

By भाषा | Updated: July 9, 2021 22:14 IST

Open in App

अहमदाबाद, नौ जुलाई कोविड-19 से प्रभावित परिवारों के लिए एक कल्याणकारी योजना के बारे में गुजरात के प्रमुख समाचार पत्रों में पूरे पृष्ठ के विज्ञापनों के लिए अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली दिल्ली सरकार पर कटाक्ष करते हुए मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने शुक्रवार को कहा कि आम आदमी पार्टी (आप) योजना को लागू करने की तुलना में प्रचार में अधिक रुचि रखती है।

मुख्यमंत्री ने गुजरात में कोविड-19 के कारण अपने माता-पिता को खोने वाले बच्चों की वित्तीय सहायता प्राप्त करने के लिए ऊपरी आयु 18 से बढ़ाकर 21 करने की भी घोषणा की। गुजरात सरकार की हाल ही में शुरू की गई ‘‘बाल सेवा योजना’’ का जिक्र करते हुए, रूपाणी ने कहा कि राज्य में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार कोविड-19 के कारण अनाथ हुए बच्चों को प्रति माह 4,000 रुपये देती है, जो आप प्रशासन (दिल्ली में प्रभावित परिवारों को) की पेशकश की तुलना में बहुत अधिक है।

रूपाणी से जब पत्रकारों ने प्रतिद्वंद्वी पार्टी द्वारा शुरू किये गये विज्ञापन अभियान के बारे में पूछा तो उन्होंने गांधीनगर में कहा, ‘‘इन विज्ञापनों से पता चलता है कि वे (दिल्ली में आप सरकार) योजनाओं को लागू करने की तुलना में प्रचार में अधिक रुचि रखते हैं। आप के विपरीत, हम केवल योजनाओं पर ध्यान केंद्रित करते हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘उनके द्वारा दिए गए 2,500 रुपये के मुकाबले, हम मुआवजे के रूप में 4,000 रुपये देते हैं।’’

आप ने गुजरात में 2022 में होने वाले विधानसभा चुनावों में सभी सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारने संबंधी योजना की घोषणा की है।

रूपाणी ने कहा, ‘‘हमारी योजना के तहत, अनाथ बच्चे 21 साल की उम्र तक 4,000 रुपये की मासिक सहायता और 24 साल की उम्र तक उच्च शिक्षा जारी रखने पर 6,000 रुपये की मासिक सहायता प्राप्त करने के लिए पात्र हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘हम प्रभावित बच्चों के बैंक खातों में पैसा पहले ही जमा करा चुके हैं। इससे पता चलता है कि हम प्रचार के बजाय योजना के क्रियान्वयन में अधिक रुचि रखते हैं।’’

रूपाणी ने घोषणा की कि बच्चों को 21 साल की उम्र तक 4,000 रुपये की वित्तीय सहायता मिलती रहेगी। उन्होंने कहा कि अगर वे 21 साल की उम्र के बाद उच्च अध्ययन का विकल्प चुनते हैं, तो राज्य सरकार उन्हें 24 साल की उम्र तक 6,000 रुपये प्रति माह देगी।

गुजरात के प्रमुख गुजराती और अंग्रेजी अखबारों में पूरे पृष्ठ के विज्ञापन आम जनता को दिल्ली के लोगों के लिए आप सरकार की नई योजना, ‘‘मुख्यमंत्री कोविड-19 परिवार आर्थिक सहायता योजना’’के बारे में सूचित करने के लिए थे।

विज्ञापन के अनुसार, आप सरकार दिल्ली के उन परिवारों को 2,500 रुपये की मासिक वित्तीय सहायता देगी, जिनके कमाने वाले सदस्य की कोविड-19 के कारण मृत्यु हो गई है। इसमें कहा गया है कि कोविड-19 के कारण किसी भी सदस्य की मृत्यु पर परिवारों को 50,000 रुपये का एकमुश्त मुआवजा भी दिया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर