लाइव न्यूज़ :

आम आदमी पार्टी ने बीजेपी के ‘नमो चैनल’ की चुनाव आयोग से की शिकायत

By रजनीश | Updated: April 1, 2019 15:45 IST

देश में होने वाले सभी चुनावों से पहले चुनाव आयोग आचार संहिता लगाता है। अगर कोई उम्मीदवार इन नियमों का पालन नहीं करता तो चुनाव आयोग उसके खिलाफ कार्रवाई कर सकता है। उसे चुनाव लड़ने से भी रोका जा सकता है।

Open in App

आम आदमी पार्टी (आप) ने बीजेपी के नमो टीवी चैनल को चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन बताते हुये मुख्य निर्वाचन आयुक्त सुनील अरोड़ा से इसकी शिकायत की है। आप के विधि प्रकोष्ठ की ओर से सोमवार को आयोग के समक्ष की गयी शिकायत में पूछा गया है कि चुनाव आचार संहिता लागू होने के बाद क्या किसी राजनीतिक दल को उसका अपना टीवी चैनल शुरु करने की अनुमति दी जा सकती है ?आम आदमी पार्टी ने चैनल का नाम प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संक्षिप्त नाम ‘नमो’ पर रखे जाने का हवाला देते हुये कहा है कि अगर आयोग की अनुमति के बिना नमो चैनल शुरु किया गया है तो इस पर आयोग ने क्या कार्रवाई की है ? शिकायत में आप ने आयोग से यह भी पूछा है कि इस चैनल पर प्रसारित होने वाले कार्यक्रमों पर किसकी निगरानी होगी और क्या बीजेपी ने चैनल पर प्रसारित कार्यक्रमों और प्रसारण लागत को प्रमाणित कराने के लिये आयोग की मीडिया प्रमाणन समिति से संपर्क किया है ?अगर बीजेपी ने ऐसा नहीं किया है तो चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन के बारे में आयोग ने बीजेपी से इसका कारण पूछा या नहीं ? पार्टी ने इस मामले पर गंभीर चिंता प्रकट करते हुये आयोग से इस पर जल्द से जल्द कार्रवाई करने का अनुरोध किया है।इससे पहले आप ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा इंटरव्यू और भाषणों में सैन्य बलों का जिक्र करने को लेकर आचार संहिता का उल्लंघन होने की चुनाव आयोग से शिकायत किया है। आयोग से की गयी शिकायत में मोदी के एक साक्षात्कार में वायु सेना के विंग कमांडर अभिनंदन वर्धमान के बारे में उल्लेख किया गया है। 

आप ने बीजेपी के आधिकारिक ट्विटर हैंडिल से पीएम मोदी के सैन्य बलों के बारे में दिये गये वक्तव्यों का भी शिकायत में जिक्र करते हुये कहा था कि यह आचार संहिता का स्पष्ट उल्लंघन है। पार्टी ने आयोग से इस पर संज्ञान लेते हुये तत्काल कार्रवाई करने की मांग की थी।

टॅग्स :लोकसभा चुनावचुनाव आयोगआम आदमी पार्टीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)नरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह