'आप' की नजर 2022 एमसीडी चुनाव पर, महिला विंग में पदाधिकारियों की नियुक्ति

By भाषा | Updated: January 12, 2021 01:55 IST2021-01-12T01:55:45+5:302021-01-12T01:55:45+5:30

AAP eyes 2022 MCD election, appoints women officers | 'आप' की नजर 2022 एमसीडी चुनाव पर, महिला विंग में पदाधिकारियों की नियुक्ति

'आप' की नजर 2022 एमसीडी चुनाव पर, महिला विंग में पदाधिकारियों की नियुक्ति

नयी दिल्ली, 11 जनवरी आम आदमी पार्टी (आप) ने 2022 नगर निकाय चुनावों की तैयारी के मद्देनजर राज्य और जिला स्तरों पर महिला संगठन में पदाधिकारियों की नियुक्ति की।

पार्टी ने बताया कि आगामी चुनाव में महिलाओं की भागीदारी को बढ़ाने के लिए ऐसा किया गया।

आप ने एक बयान में कहा कि पार्टी ने अपने विभिन्न संगठनों के ढाचों में बदलाव लाना शुरू किया है और महिला, युवा, छात्र, व्यापारी, ऑटोरिक्शा समेत अन्य संगठनों में नए पदाधिकारियों की नियुक्तियां की जा रही है।

सोमवार को महिला संगठन की बैठक भी इस संबंध में बुलाई गई थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: AAP eyes 2022 MCD election, appoints women officers

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे