लाइव न्यूज़ :

आप के प्रतिनिधिमंडल को करतारपुर गुरुद्वारा जाने की इजाजत नहीं दी गई: राघव चड्ढा का दावा

By भाषा | Updated: November 18, 2021 23:16 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 18 नवंबर आम आदमी पार्टी (आप) ने बृहस्पतिवार को दावा किया कि उसके प्रतिनिधिमंडल को पाकिस्तान में करतारपुर साहिब गुरुद्वारा जाने की अनुमति नहीं दी गई और इसके लिए उसने केंद्र की नरेंद्र मोदी नीत और पंजाब की चरणजीत सिंह चन्नी की अगुवाई वाली सरकार को जिम्मेदार ठहराया।

पार्टी ने बुधवार को कहा था कि पंजाब के विधायक राज्य इकाई के प्रमुख भगवंत मान के नेतृत्व में गुरु नानक देव के 'प्रकाश उत्सव' के मौके पर 19 नवंबर को करतारपुर साहिब में मत्था टेकेंगे।

आप नेता राघव चड्ढा ने मंत्रियों और विधायकों के तीन दिनों में गुरुद्वारे की यात्रा के लिए राजनीतिक मंजूरी के संबंध में केंद्र द्वारा पंजाब सरकार को लिखा एक कथित पत्र ट्विटर पर साझा किया।

उन्होंने कहा, “आप प्रतिनिधिमंडल को मोदी-चन्नी की जोड़ी ने श्री करतारपुर साहिब जाने की इजाजत नहीं दी। यह स्पष्ट है कि प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री चन्नी के बीच एक रणनीतिक समझ के अनुसार, केवल चन्नी और उनके लोगों को ही जाने की अनुमति दी गई। मोदी और चन्नी के बीच मैच फिक्सिंग का मामला एक बार फिर सामने आया है।”

पार्टी के पंजाब मामलों के सह प्रभारी चड्ढा ने ट्विटर पर पंजाब सरकार के प्रतिनिधिमंडल की सूची भी साझा की जिसे केंद्र सरकार ने मंजूरी दी है।

आप के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इस मामले पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि गुरु पर्व के दिन गुरु महाराज जी के दरबार में माथा टेकने से रोकना गलत है।

उन्होंने ट्वीट किया, “गुरु पर्व के दिन गुरु महाराज जी के दरबार में माथा टेकने से रोकना तो बहुत ग़लत है। ऐसी राजनीति देश और समाज के लिए अच्छी नहीं है। गुरु महाराज जी के दरबार में माथा टेकने और अरदास करने से तो किसी दुश्मन को भी नहीं रोकना चाहिए।”

बाद में एक वीडियो संदेश में, चड्ढा ने कहा कि आप ने केंद्र और पंजाब सरकार दोनों को एक आवेदन दिया था, जिसमें पार्टी प्रतिनिधिमंडल को करतारपुर साहिब जाने के लिए राजनीतिक मंजूरी और अनुमति देने का अनुरोध किया गया था।

उन्होंने कहा, “ लेकिन, मोदी सरकार और पंजाब में चन्नी के नेतृत्व वाली सरकार दोनों ने आप प्रतिनिधिमंडल को करतारपुर साहिब के दरबार में माथा टेकने की अनुमति देने से इनकार कर दिया।”

चन्नी और उनके कुछ कैबिनेट मंत्रियों ने बृहस्पतिवार को पाकिस्तान के गुरुद्वारा दरबार साहिब में माथा टेका। वे वहां वीज़ा मुक्त करतारपुर गलियारे से गए थे जिसे 20 महीने बाद दोबारा खोला गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग