लाइव न्यूज़ :

दलित महिला बावर्ची को बर्खास्त करने के मुद्दे पर ‘आप’ ने की उत्तराखंड के मुख्यमंत्री की आलोचना

By भाषा | Updated: December 25, 2021 19:11 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 25 दिसंबर आम आदमी पार्टी (आप) ने उत्तराखंड के एक स्कूल में दलित महिला बावर्ची को नौकरी से निकालने के मुद्दे पर शनिवार को राज्य की भाजपा सरकार की आलोचना की और उक्त दलित कर्मचारी को दिल्ली सरकार में नौकरी देने का प्रस्ताव दिया।

आप के नेता और दिल्ली सरकार में समाज कल्याण मंत्री राजेंद्र पाल गौतम ने यहां पार्टी मुख्यालय पर इस मुद्दे पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पर भी हमला बोला और कहा कि वह राज्य के लोगों को न्याय दिलाने में सक्षम नहीं हैं। गौतम ने कहा कि एक दलित महिला को नौकरी से निकालने पर धामी को राज्य के लोगों से माफी मांगनी चाहिए।

उन्होंने कहा, “मैं उसे यहां आने का आमंत्रण देता हूं। दिल्ली सरकार उसे बावर्ची के तौर पर नौकरी देगी।” उत्तराखंड के चंपावत जिले में एक सरकारी माध्यमिक स्कूल में मध्याह्न भोजन पकाने वाली एक दलित महिला को कथित तौर पर हाल में नौकरी से तब निकाल दिया गया था, जब अगड़ी जाति के बच्चों ने महिला के हाथ का खाना खाने से इनकार कर दिया था।

इसके उपरांत, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने सूखीढांग में स्थित स्कूल का दौरा करने के बाद, शुक्रवार को घटना की जांच के आदेश दिए और अधिकारियों से कहा कि दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।

गौतम ने कहा, “मुख्यमंत्री धामी सक्षम व्यक्ति नहीं हैं। वह लोगों को न्याय नहीं दिला सकते। उनकी पूरी राजनीति लोगों को धर्म और जाति के आधार पर बांटने की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारत अधिक खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग