लाइव न्यूज़ :

आप ने दलित परिवार के चार सदस्यों की हत्या को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार की आलोचना की

By भाषा | Updated: November 27, 2021 19:29 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 27 नवंबर आम आदमी पार्टी (आप) ने प्रयागराज में हाल में एक दलित परिवार के चार सदस्यों की हत्या को लेकर शनिवार को उत्तर प्रदेश सरकार की आलोचना की और मामले की त्वरित सुनवाई और दोषियों को मौत की सजा देने की मांग की।

आप सांसद संजय सिंह ने पार्टी मुख्यालय में संवाददाता सम्मेलन में घोषणा की कि उनकी पार्टी पीड़ितों के लिए न्याय की मांग को लेकर रविवार को उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में विरोध प्रदर्शन करेगी। उन्होंने आरोप लगाया कि यह भयावह घटना, जिसमें परिवार की एक नाबालिग लड़की के साथ कथित तौर पर सामूहिक बलात्कार किया गया और उसकी हत्या कर दी गई, वह योगी आदित्यनाथ प्रशासन की ‘‘लापरवाही और राज्य में पुलिस-अपराधियों की सांठगांठ’’ का परिणाम थी।

प्रयागराज जिले के फाफामऊ थाना क्षेत्र के एक गांव में बुधवार रात एक दलित परिवार के चार सदस्यों की बेरहमी से हत्या कर दी गयी थी। जिस समय यह घटना हुई उस समय परिवार का मुखिया लगभग 50 वर्षीय व्यक्ति, उसकी 45 वर्षीय पत्नी, 16 वर्षीय बेटी और 10 वर्षीय पुत्र घर में सो रहे थे।

सिंह ने कहा, ‘‘यह हाथरस मामले से भी बड़ी घटना है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में राज्य में गरीबों और वंचित वर्गों के खिलाफ गुंडागर्दी और बर्बरता किये जाने की खुली छूट मिली हुई है।’’ उन्होंने दावा किया कि सितंबर में पीड़ितों को आरोपियों ने पीटा था, हालांकि, स्थानीय लोगों और मीडिया के दबाव के बाद पुलिस ने एक हफ्ते बाद ही प्राथमिकी दर्ज की।

सिंह ने दावा किया, ‘‘पिटाई के बाद से परिवार इंसाफ की गुहार लगा रहा था लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की और आखिरकार उनकी बेरहमी से हत्या कर दी गई।’’ उन्होंने कहा, ‘‘हम मांग करते हैं कि छह महीने में त्वरित अदालत (फास्ट ट्रैक कोर्ट) में सुनवाई पूरी हो और दोषियों को मौत की सजा दी जाए।’’

सिंह ने कहा कि उन्होंने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को पत्र लिखकर मामले में हस्तक्षेप करने का अनुरोध किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos