लाइव न्यूज़ :

'आप' ने किया कांग्रेस से आगे निकलने का दावा

By भाषा | Updated: May 5, 2021 20:32 IST

Open in App

लखनऊ, पांच मई उत्तर प्रदेश के पंचायत चुनाव में मिली कामयाबी से उत्साहित आम आदमी पार्टी (आप) ने बुधवार को दावा किया कि इस सफलता के साथ वह राज्य में कांग्रेस से आगे निकल गई है।

आप के राज्यसभा सदस्य एवं प्रवक्ता संजय सिंह ने यहां एक बयान में कहा कि आम आदमी पार्टी 83 जिला पंचायत सदस्य, 300 प्रधान और 232 बीडीसी प्रत्याशियों को जिताकर प्रदेश में कांग्रेस से आगे निकल चुकी है।

उन्होंने दावा किया कि आप उत्तर प्रदेश में भाजपा सपा और बसपा के बाद चौथे नंबर की पार्टी बन गई है और कांग्रेस का वोट लगातार आम आदमी पार्टी को मिल रहा है।

सिंह कहा कि प्रदेश की जनता को श्मशान की राजनीति नहीं चाहिए, बल्कि दिल्ली की तरह मुफ्त बिजली, पानी, अस्पताल और शिक्षा चाहिए। उत्तर प्रदेश में लोगों को अस्पताल जाने के लिए एंबुलेंस का घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। इसलिए ‘आप’ लखनऊ समेत कई जिलों में आटो एंबुलेंस सेवा शुरू करेगी।

उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी के सभी कार्यकर्ता अपने आप को सुरक्षित रखते हुए कोरोना की इस आपदा के समय उत्तर प्रदेश के लोगों की पूरी मदद करें। पंचायत चुनाव में हमें जनता का खूब जमकर समर्थन भी मिला। अब हमारी जिम्मेदारी है कि जितने भी जीते हुए और हारे हुए लोग हैं, वे सभी लोगों की सेवा में जुट जाएं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

भारत अधिक खबरें

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब