लाइव न्यूज़ :

आप का दावा- पुलिस ने अहमदाबाद पार्टी कार्यालय में दो घंटे की छापेमारी, केजरीवाल की आई तीखी प्रतिक्रिया

By भाषा | Updated: September 12, 2022 07:24 IST

आप पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा, ‘‘दिल्ली के बाद अब गुजरात में भी रेड करनी शुरू कर दी। दिल्ली में कुछ नहीं मिला, गुजरात में भी कुछ नहीं मिला। हम बहुत ईमानदार और देशभक्त लोग हैं।’’

Open in App
ठळक मुद्देअरविंद केजरीवाल के अहमदाबाद पहुंचते ही पार्टी कार्यालय पर छापेमारी की गईः आपअरविंद केजरीवाल ने कहा कि ‘आप’ को राज्य में मिल रहे ‘भारी समर्थन’ से वहां भाजपा ‘बौखला’ गई है। ‘आप’ के दावे पर गुजरात पुलिस की ओर से तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

नयी दिल्लीः आम आदमी पार्टी (आप) ने रविवार को दावा किया कि गुजरात पुलिस ने उसके अहमदाबाद स्थित कार्यालय पर छापेमारी की कार्रवाई की है। पार्टी ने यह भी दावा किया कि गुजरात के आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर ‘आप’ को राज्य में मिल रहे ‘भारी समर्थन’ से वहां सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ‘बौखला’ गई है।

‘आप’ की गुजरात इकाई के नेता ने ट्वीट किया कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के अहमदाबाद पहुंचते ही पार्टी कार्यालय पर छापेमारी की गई। घटनाक्रम पर प्रक्रिया देते हुए केजरीवाल ने कहा कि गुजरात पुलिस को पार्टी कार्यालय में कुछ नहीं मिला, क्योंकि ‘आप’ के नेता और कार्यकर्ता ‘बहुत ईमानदार’ हैं। ‘आप’ के दावे पर गुजरात पुलिस की ओर से तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट किया, ‘‘गुजरात की जनता से मिल रहे अपार समर्थन से भाजपा बुरी तरह से बौखला गई है। गुजरात में ‘आप’ के पक्ष में आंधी चल रही है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘दिल्ली के बाद अब गुजरात में भी रेड करनी शुरू कर दी। दिल्ली में कुछ नहीं मिला, गुजरात में भी कुछ नहीं मिला। हम बहुत ईमानदार और देशभक्त लोग हैं।’’

केजरीवाल ने यह ट्वीट इसुदन गढ़वी के ट्वीट को रीट्वीट करते हुए किया, जिसमें उन्होंने लिखा था, ‘‘केजरीवाल जी के अहमदाबाद पहुंचते ही आम आदमी पार्टी के अहमदाबाद कार्यालय पर गुजरात पुलिस की रेड। दो घंटे तलाशी लेकर चले गए। कुछ नहीं मिला। बोले फिर आएंगे।’’ गौरतलब है कि गुजरात में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं। 

टॅग्स :अरविंद केजरीवालगुजरातआम आदमी पार्टीअहमदाबाद
Open in App

संबंधित खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया