लाइव न्यूज़ :

पंजाब के आप प्रमुख ने किसान महासम्मेलन के वास्ते कीं तीन जनसभाएं

By भाषा | Updated: March 13, 2021 20:10 IST

Open in App

चंडीगढ़, 13 मार्च आम आदमी पार्टी (आप) की पंजाब इकाई के अध्यक्ष भगवंत मान ने केंद्र के तीन नये कृषि कानूनों के खिलाफ चल रहे किसान आंदोलन को मजबूती देने के लिए 21 मार्च को होने वाले पार्टी के ‘किसान महासम्मेलन’ के वास्ते समर्थन जुटाने के लिए मनसा में शनिवार को तीन जनसभाएं कीं।

संगरूर से आप सांसद ने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री एवं पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल इस कार्यक्रम के लिए दिल्ली आयेंगे।

उलाख, मखा और खड़क सिंह वाला गांवों में अपनी सभाओं में मान ने लोगों से देश को यह दिखाने के लिए मोगा जिले के भागपुरान में इस किसान महासम्मेलन में बड़ी संख्या में पहुंचने की अपील की कि किसान आंदोलन अब भी मजबूत है।

पार्टी के एक बयान के अनुसार मान ने कहा, ‘‘ जब अरविंद केजरीवाल किसानों के मुद्दों के बारे में बोलते हैं तो देश सुनता है। लेकिन हमें जो करने की जरूरत है, वह यह है कि हमें दिखा देना है कि पंजाब के लेाग किसानों के पक्ष में खड़े हैं। हमें दिखा देना है कि हम एकजुट हैं।’’

इस बीच, पंजाब विधानसभा में विपक्ष के नेता और आप नेता हरपाल सिंह ने इस कार्यक्रम के पक्ष में समर्थन जुटाने के लिए अमृतसर के अजनाला में रोडशो किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे