लाइव न्यूज़ :

आप ने दिशा की गिरफ्तारी को ‘न्यायेतर अपहरण’ बताया, तत्काल रिहा करने की मांग की

By भाषा | Updated: February 15, 2021 16:58 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 15 फरवरी आम आदमी पार्टी (आप) ने 21 साल की जलवायु कार्यकर्ता दिशा रवि को तत्काल रिहा करने की मांग की और इसे ‘‘न्यायेतर अपहरण’’ करार दिया।

आप प्रवक्ता राघव चड्ढा ने एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि पार्टी रवि की गिरफ्तारी की निंदा करती है।

उन्होंने कहा, ‘‘भाजपा सरकार ने देश में आपातकाल लगा दिया है। युवा मुखर होकर बोल रहे हैं, लेकिन भाजपा युवाओं को पसंद नहीं करती है, इसीलिए 21 वर्षीय युवा कार्यकर्ता को गिरफ्तार किया गया है।’’

चड्ढा ने कहा कि 300 सांसदों वाली भाजपा सरकार युवा कार्यकर्ता से इतनी डरती है कि उसने उसे गिरफ्तार करने के लिए दिल्ली पुलिस को भेजा।

उन्होंने कहा, ‘‘भाजपा सरकार को देश के युवाओं से एलर्जी है। रवि की गिरफ्तारी से यह पता चलता है। उसकी गिरफ्तारी एक न्यायेतर अपहरण था।’’

चड्ढा ने कहा, ‘‘भाजपा ने देश में अघोषित आपातकाल लगा रखा है। हम मांग करते हैं कि रवि को तुरंत रिहा किया जाना चाहिए।’’

उन्होंने देश के युवाओं से एकजुट होने और राष्ट्र में हो रहे अन्याय के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद करने का आह्वान किया।

पुलिस ने बताया है कि रवि को केंद्र के तीन नये कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों के विरोध- प्रदर्शन से संबंधित टूलकिट को जलवायु परिवर्तन कार्यकर्ता ग्रेटा थनबर्ग के साथ कथित तौर पर साझा करने के लिए शनिवार को बेंगलुरु से गिरफ्तार किया गया था।

दिल्ली पुलिस ने दावा किया कि रवि ‘टूलकिट गूगल दस्तावेज’ की एडिटर होने के साथ ही दस्तावेज तैयार करने और उसके प्रसार की ‘‘प्रमुख साजिशकर्ता’’ थी।

पुलिस ने कहा है कि ‘बैचलर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन’ में स्नातक रवि ‘फ्राइडेज फॉर फ्यूचर इंडिया’ नामक समूह के संस्थापक सदस्यों में से एक है।

अधिवक्ता निकिता जैकब और सामाजिक कार्यकर्ता शांतनु के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किए गए हैं। इनके खिलाफ यह गैर जमानती वारंट दस्तावेज तैयार करने में उनकी कथित संलिप्तता के आरोप में जारी किये गए हैं। इन पर यह भी आरोप है कि ये ‘खालिस्तान समर्थक तत्वों’’ के सीधे संपर्क में थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा